{"_id":"67b5ec5c28bee3354d03cc26","slug":"russian-president-putin-says-he-would-like-to-meet-us-president-trump-but-preparations-are-ongoing-reports-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-US: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलना चाहता हूं, चल रही बैठक की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-US: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलना चाहता हूं, चल रही बैठक की तैयारी
Wed, 19 Feb 2025 08:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:06 PM IST
सार
Russia-US: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात करना चाहेंगे, लेकिन इस बैठक की तैयारी अभी जारी है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहते हैं, लेकिन इस बैठक के लिए उचित तैयारी की जरूरत है, ताकि इसका कुछ नतीजा निकल सके। पुतिन ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, मैं (ट्रंप के साथ) बैठक करना चाहता हूं, लेकिन इसके लिए तैयारी इस प्रकार होनी चाहिए कि इससे परिणाम मिलें। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रंप से मिलने पर खुशी होगी।
पुतिन का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में सऊदी अरब में रूस और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों की बैठक हुई है। इस बैठक में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के तरीकों पर चर्चा की गई। उन्होंने सऊदी अरब में रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत की सराहना की। पुतिन ने यह भी कहा कि ट्रंप ने यह माना है कि यूक्रेन के मुद्दे का समाधान उतनी जल्दी नहीं हो सकता, जितना पहले उन्होंने सोचा था।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
(अधिक जानकारी का इंतजार है..)