फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin on receiving note from Ukraine Zelenskyy, Tell him I will thrash them

आगबबूला पुतिन: ' कह दो, मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा' जेलेंस्की के लिखित नोट पर भड़के रूसी राष्ट्रपति

Tue, 29 Mar 2022 08:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Mar 2022 08:47 AM IST
सार

यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियूपोल में रूसी पूरी ताकत के साथ हमला कर रहा है। इस शहर की घेराबंदी करने के बाद से अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Russian President Putin on receiving note from Ukraine Zelenskyy, Tell him I will thrash them
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी जंग जारी है। इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने की बैठक के लिए पहुंच चुके हैं। जेलेंस्की ने युद्ध पर विराम लगाने के लिए पुतिन के साथ मुलाकात को जरूरी बताया है। लेकिन पुतिन ने कहा कि शर्तों को मानने के बाद ही मुलाकात हो सकती है। इन सबके बीच जेलेंस्की के एक लिखित नोट की वजह से पुतिन आगबबूला हो गए हैं। भड़के पुतिन ने उस नोट के जवाब में कहा है कि कह दो मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को नोट लिखकर बिना किसी शर्त के युद्ध को समाप्त करने के लिए कहा और यह नोट उन्होंने चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच के द्वारा क्रेमलिन अधिकारियों(रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) को भेजवाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोट पढ़ते ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन आगबबूला हो गए और उन्होंने अब्रामोविच को कहा कि उसे कह दो, मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की हमारी सभी शर्तों को मान ले नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन


जानें क्या है जेलेंस्की की मांग
जेलेंस्की ने कहा कि उनकी राष्ट्रपति पुतिन के साथ आमने-सामने की बैठक युद्ध को खत्म करा सकती है। शांति के लिए युद्ध को अविलंब रोका जाना चाहिए। जबकि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों की वार्ता समझौते के करीब पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की की आमने-सामने की वार्ता संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
बता दें कि तुर्की की पहल पर यूक्रेन और रूस के बीच यह वार्ता हो रही है। रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात कर यूक्रेन में युद्धविराम की आवश्यकता पर जोर दिया था। एर्दोगन ने कहा था कि वहां पर रूसी सेना से घिरे शहरों में मानवीय सुविधाओं को बेहतर किए जाने की जरूरत है। इससे शांति स्थापित होने की संभावना को बल मिलेगा।

इस्तांबुल पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल
रूस के साथ आज होने वाली बातचीत के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल तुर्की के इस्तांबुल पहुंच गया है। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, हमारी प्राथमिकता युद्ध विराम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed