{"_id":"5d05b97f8ebc3e10d27f9008","slug":"russian-president-putin-gave-a-box-of-ice-cream-to-xi-jinping-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शी जिनपिंग का जन्मदिन, पुतिन ने तोहफे में दीं ढेर सारी आईस्क्रीम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शी जिनपिंग का जन्मदिन, पुतिन ने तोहफे में दीं ढेर सारी आईस्क्रीम
Sun, 16 Jun 2019 09:09 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 16 Jun 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : social media
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके 66वें जन्मदिवस के मौके पर आईस्क्रीम से भरा एक बॉक्स दिया है। उन्होंने शनिवार को ताजिकिस्तान में उन्हें ये तोहफा दिया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन वेबसाइट के अनुसार, पुतिन ने शी से कहा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरी शुभकामनाएं... मुझे आप जैसा दोस्त पाकर बहुत खुशी हुई।" दोनों नेताओं की शेंपियन पीते हुए भी तस्वीरें सामने आईं और शी ने केक भी कट किया।
दोनों नेताओं की मुलाकात ताजिकिस्कान की राजधानी दुशांबे में कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया (सीआईसीए) के पांचवें सम्मेलन में हुई। इस दौरान यहां ईरान और कतर सहित 27 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। बीते हफ्ते शी तीन दिन के रूसी दौरे पर भी गए थे। अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच दोनों देशों ने मजबूत रिश्तों पर जोर दिया।
पुतिन ने शी को रूसी आईस्क्रीम तोहफे में देने से पहले कहा, "हम अच्छे तोहफों के साथ आए हैं।" अन्य तोहफों में केक और एक फूलदान था। पुतिन ने शी को अपने और अपने देश की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने (शी) ने दोनों देशों के विकास के लिए बहुत काम किया है।
दोनों नेताओं ने बीते हफ्ते व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग के विकास पर एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए थे। प्रमुख रूसी और चीनी कंपनियों ने भी सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
सीआईसीए सम्मेलन में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी शिरकत की। इसका उद्देश्य दुनिया में चल रही अशांति के बीच एशिया में शांति बनाए रखने के लिए विचार करना है।
क्रेमलिन वेबसाइट के मुताबिक, "रूसी नेता ने द्विपक्षीय संबंधों के विकास में शी जिनपिंग की भूमिका की प्रशंसा की और रूस के लिए चीन के राष्ट्रपति के हालिया दौरे की सफलता को भी सराहा।"