फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian plane crashes while carrying Ukrainian POWs Report Latest News Update

Plane Crash: बेलगोरोड में रूसी परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, 74 लोगों की मौत; मॉस्को ने यूक्रेन पर लगाया आरोप

Wed, 24 Jan 2024 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Jan 2024 05:17 PM IST
सार

रूसी इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान यूक्रेनी युद्धबंदियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए के लिए ले जा रहा था। रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोगों के साथ 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे।

विज्ञापन
Russian plane crashes while carrying Ukrainian POWs Report Latest News Update
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में बुधवार को एक रूसी विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 74 लोगों के मारे जाने की खबर है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विमान को आसमान से तेजी से जमीन की ओर से गिरता दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर बाद एक तेज धमाके की आवाज आई और आग का गुबार दिखाई दिया।

विज्ञापन


आईएल-76 एक सैन्य परिवहन विमान
जानकारी के मुताबिक, रूसी इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में सवार सभी लोगों की हादसे में मौत हो गई है। आईएल-76 एक सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को एयरलिफ्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पांच लोगों का सामान्य दल होता है। यह 90 यात्रियों तक को ले जा सकता है।
विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाए
बताया गया कि हादसे के बाद रूस ने यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रूस की सेना ने यूक्रेन पर उसके परिवहन विमान को मार गिराने का आरोप है। विमान में क्रू के सदस्यों समेत 74 लोगों की मौत हो गई है। रूस के गवर्नर ने कहा है कि यूक्रेन के पास दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे
जानकारी के मुताबिक, रूसी इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान यूक्रेनी युद्धबंदियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए के लिए ले जा रहा था। रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोगों के साथ 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे। हादसे की वजह की अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed