फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Missile Attack Updates Odesa Southern Ukraine Casualties

Russia-Ukraine: दक्षिणी यूक्रेन में रूस का मिसाइल हमला; ओडेसा में 14 लोगों की मौत का दावा

Fri, 15 Mar 2024 10:29 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रूस / यूक्रेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रूस / यूक्रेन Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:29 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध दो साल से अधिक समय चल रहा है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा घटनाक्रम में ओडेशा में रूस की तरफ से मिसाइल दागी गई है। खबर के मुताबिक ओडेसा में हुए मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Russian Missile Attack Updates Odesa Southern Ukraine Casualties
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और ओडेशा में मिसाइल हमला (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 25 महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच रूस की तरफ से मिसाइल हमला किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत हुई है। लगभग एक हफ्ते पहले भी  रूस ने ओडेसा में मिसाइल हमला किया था। मिसाइल हमले में राष्ट्रपति जेलेंस्की और ग्रीक प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस बाल-बाल बचे थे। सात मार्च की इस घटना पर आई खबर के मुताबिक दोनों काला सागर का दौरा कर रहे थे। इसी समय मिसाइल हमले का प्रभाव महसूस किया गया। विस्फोट इन नेताओं के काफिले से केवल 500 मीटर दूर होने का दावा किया गया।
विज्ञापन


यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता दिमित्रो प्लेटेनचुक के मुताबिक मिसाइल हमले में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल भी हुए। इस घटना के संबंध में सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति जेलेंस्की और प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस सुरक्षित बच निकले। रूस के साथ दो साल से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के बीच यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों और अग्रिम पंक्ति की साहसिक यात्राओं को लेकर जेलेंस्की अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। युद्धग्रस्त देश होने के बावजूद उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, राष्ट्रपति बाइडन सरीखे कई वैश्विक नेताओं की मेजबानी भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध की दूसरी वर्षगांठ पर ड्रोन से हमला
इससे पहले बीते 23-24 फरवरी की दरम्यानी रात ओडेसा में रूस ने ड्रोन से हमला किया था। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध की दूसरी वर्षगांठ पर हमले में रूसी ड्रोन हमलों में तीन नागरिक मारे गए थे। ओडेसा ओब्लास्ट के गवर्नर ओलेह किपर के मुताबिक, बचाव दल को एक पीड़ित का शव उस समय मिला जब वह हमले वाली जगह पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। बाद में क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे से दो और शव निकाले गए। रूसी सेना ने ड्रोन से ओडेसा ओब्लास्ट को निशाना बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed