फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missile attack in Chernihiv President Volodymyr Zelensky blamed Ukraines air defences

Ukraine: यूक्रेन में रूस ने तेज किए हमले, दागीं तीन मिसाइलें, 17 की मौत; राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कही यह बात

Thu, 18 Apr 2024 09:26 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Apr 2024 09:26 AM IST
सार

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री ईहोर क्लाइमेंको ने कहा कि रूसी गोलाबारी में मारे गए लोगों में एक 25 वर्षीय पुलिस लेफ्टिनेंट भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि पड़ोस के घर में एक महिला बीमार होने के कारण छुट्टी पर थी, इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
 

विज्ञापन
Russian missile attack in Chernihiv President Volodymyr Zelensky blamed Ukraines air defences
यूक्रेन के चेर्निहीव में रूसी मिसाइल हमला - फोटो : ANI

विस्तार

कीव और मॉस्को संघर्ष के बीच बुधवार को रूस ने यूक्रेन के चेर्निहीव में मिसाइल हमला किया। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। इन मौतों के लिए उन्होंने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "अगर यूक्रेन के पास पर्याप्त वायु सुरक्षा उपकरण होता तो ऐसे हमले नहीं होते। आतंकवादी, लोगों को तभी मारते हैं, जब कोई उन्हें रोकने में कामयाब होता है और उसका सामना करने के लिए तैयार रहता है।"
विज्ञापन


मरने वालों में ज्यादातर युवा
 चेर्निहीव शहर के प्रमुख  ओलेकसैंडर लोमाको ने कहा, "मैंने स्वयं सड़क पर क्षतिग्रस्त कारों के भीतर खून से लथपथ लोगों के शवों को देखा। मैंने पीड़ितों की जन्मतिथि देखी, मरने वालों में कई युवा भी शामिल थे।" उन्होंने आगे कहा कि बचावकर्मी अभी भी मलबे में पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। लोमाको ने कहा, "इस हमले ने यह बता दिया कि यूक्रेन को वायु सुरक्षा उपकरणों की जरूरत है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेर्निहीव शहर रूस की सीमा पर स्थित है और अक्सर ही यहां के आसमान में मिसाइलों को देखा जाता है। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री ईहोर क्लाइमेंको ने कहा, "रूसी गोलाबारी में मारे गए लोगों में एक 25 वर्षीय पुलिस लेफ्टिनेंट भी शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पड़ोस के घर में एक महिला बीमार होने के कारण छुट्टी पर थी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई।"


बता दें कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के शुरुआती दौर में रूस ने चेर्निहीव को घेर लिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसियों को यहां से खदेड़े जाने और यूक्रेन की वायु सुरक्षा में सुधार के बाद से लोग इस क्षेत्र में वापस लौट आए थे। चेर्निहीव राजधानी कीव से करीब 150 किलोमीटर दूर रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है। इस क्षेत्र की आबादी लगभग 2,50,000 है।  बुधवार को रूस ने इस क्षेत्र में तीन मिसाइलें दागीं। सैन्य साजो सामान न मिलने से यूक्रेन अब कमजोर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed