फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Foreign Minister Lavrov said that 30 countries keen on partnership ties with BRICS

Russia: 'ब्रिक्स समूह से जुड़ना चाहते हैं 30 देश', रूसी विदेश मंत्री का दावा; जानिए क्या बोले सर्गेई लावरोव

Tue, 26 Dec 2023 07:59 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि लगभग 30 देश ब्रिक्स के साथ साझेदारी करने के इच्छुक हैं। हमारा फोकस इस समूह को सशक्त करना है, जिसका लाभ दुनिया को दिया जा सकें।

विज्ञापन
Russian Foreign Minister Lavrov said that 30 countries keen on partnership ties with BRICS
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त रूस आयोग के एक सत्र को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि दुनिया के 30 देश ब्रिक्स के साथ साझेदारी के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अक्तूबर में रूस में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में समाधानों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


कई देश ब्रिक्स के साथ जुड़ना चाहते हैं- रूस
अपने संबोधन में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका वाले पांच देशों के समूह से कई देशों ने जुड़ने की इच्छा जताई है। इसका कारण यह है कि ब्रिक्स वास्तव में लोकतांत्रिक और पारस्परिक रूप से काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो देश पहले ही हमारे समूह से शामिल हो चुके हैं, उनके अलावा देश देशों ने ब्रिक्स से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में हुए आयोजन में किए गए थे कई देश शामिल
बता दें जून माह में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं ने एक जनवरी, 2024 से अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की। वहीं शीर्ष रूसी राजनयिक ने कहा कि हम बहुध्रुवीय दुनिया के स्तंभों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ब्रिक्स पर काम करना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिक्स को मजबूत करने पर हमारा ध्यान- रूस
उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के जरिए वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना होगा। रूस आर्थिक, राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। लावरोव ने कहा कि अपने साझेदारों के साथ मिलकर हम शीर्ष-स्तरीय आयोजन के लिए समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला विकसित करने की उम्मीद करते हैं, जो सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित होंगे। वहीं रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि कई विकासशील देशों के प्रमुख इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed