{"_id":"620e443ceb76de1829539979","slug":"russian-forces-opened-fire-in-ukraine-no-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस यूक्रेन विवाद: रुसी समर्थित बलों ने यूक्रेन में की गोलीबारी, किंडरगार्टन को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस यूक्रेन विवाद: रुसी समर्थित बलों ने यूक्रेन में की गोलीबारी, किंडरगार्टन को बनाया निशाना
Thu, 17 Feb 2022 07:10 PM IST
निधि पाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:10 PM IST
सार
रुस और यूक्रेन में चल रहे विवाद के बीच यूक्रेन ने रूसी समर्थित बलों पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यूक्रेन में गोलीबारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुस और यूक्रेन में सुलह की खबरों के बीच दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को रूसी समर्थित बलों पर यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के एक गांव में गोलाबारी का आरोप लगाया है। जिसमें एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रुसी समर्थक अलगाववादियों पर 4 बार गोलाबारी की है। हालांकि यूक्रेन की सेना ने इस आरोप का खंडन किया है। यूक्रेन ने कहा कि अलगाववादियों ने उनके सैनिकों पर हमला किया था। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रुस ये चाहता है कि पश्चिम यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) से बाहर रखे। वह बॉर्डर के पास हथियाारों की तैनाती रोके और पूर्वी यूरोप से सेना को वापस बुलाए।
विज्ञापन