फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian forces have taken control of last major Ukrainian held city in Luhansk province Ukraine president denies Latest News Update

Russia Ukraine War: रूस का दावा- लुहान्स्क पर अब हमारा कब्जा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया खारिज

Mon, 04 Jul 2022 05:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Jul 2022 05:51 AM IST
सार

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि रूसी बलों ने रविवार को यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र स्थित लुहांस्क प्रांत के अहम शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रूस यूक्रेन के पूरे डोनबास इलाके पर कब्जा करने के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
Russian forces have taken control of last major Ukrainian held city in Luhansk province Ukraine president denies Latest News Update
जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब चार माह से जारी यूक्रेन पर हमलों में रूस को बड़ी सफलता मिली है। रूसी फौज ने पूर्वी यूक्रेन के लिसिचंस्क शहर पर कब्जे के साथ ही समूचे लुहांस्क क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। इस बीच यूक्रेन ने पहली बार रूसी सीमा के भीतर बेलगोरोद में मिसाइल से हमला किया है। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। बेलगोरोद के गवर्नर विचिस्लाव ग्लादकाव ने बताया, मिसाइल हमले में 11 बहुमंजिला इमारतों और 39 घरों को नुकसान पहुंचा है। 10 वर्षीय बच्चे समेत चार घायल हुए हैं।

विज्ञापन


कई चश्मदीदों ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि यूक्रेन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शहर के एक निवासी ने बताया कि हमला सुबह करीब तीन बजे हुआ था। एक के बाद एक कई जबरदस्त धमाके हुए, जो कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए। चश्मदीद के मुताबिक, एक मिसाइल उसके पड़ोस की रिहायशी इमारत पर भी गिरी। इससे कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। उसके घर की खिड़कियों के कांच भी टूटे।
विज्ञापन


यूक्रेन की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित बेलगोरोद में करीब चार लाख लोग रहते हैं। रूस ने इससे पहले भी शहर पर यूक्रेन की तरफ से हमलों का दावा किया था, लेकिन स्वतंत्र स्रोतों से यूक्रेनी हमले की पुष्टि पहली बार हुई है। यूक्रेन ने भी पिछले हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा, रूस ने जो किया, उसका नतीजा भुगत रहा है। उधर, युद्ध की शुरुआत से ही रूस के कब्जे में आए मेलितोपोल शहर के मेयर ने बताया कि रविवार को यूक्रेन ने शहर पर मिसाइल हमले किए। इससे यहां मौजूद रूसी सेना के चार में से एक सैन्य अड्डा पूरी तरह तबाह हो गया। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दोनबास पर कब्जे का लक्ष्य
यूक्रेन के लुहांस्क और दोनेस्क प्रांत मिलकर दोनबास कहलाते हैं। रूसी सेना इस पूरे इलाके पर कब्जे के लक्ष्य के साथ लगातार जुटी हुई है। लुहांस्क में सेरेरोदोनेस्क व लिसिचंस्क पर कब्जे का लक्ष्य पूरा करने के बाद ही मोटे तौर पर माना जा रहा है कि पूरा लुहांस्क अब रूस की सेना के कब्जे में हैं। लिसिचंस्क पर कब्जे के बाद रूसी सैनिकों के लिए पश्चिम में दोनेस्क प्रांत के शहरों की तरफ बढ़ना आसान हो जाएगा।

रूस ने यूक्रेन के दो ड्रोन गिराए
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने रविवार को यूक्रेन के दो ड्रोन मार गिराए। इसके अलावा, वायु प्रतिरक्षण प्रणाली की मदद से यूक्रेन के कई मिसाइल हमलों को भी नाकाम कर दिया गया। रूस के प्रांत कर्स्क के गवर्नर रोमन स्टारोवोइत ने बताया कि यूक्रेन की सीमा से लगे तेत्किनो कस्बे पर यूक्रेनी के कई मोर्टार गिरे।

पहले शहर को घेरने, फिर उस पर नियंत्रण का दावा
रूस ने रविवार को पहले तो पूर्वी यूक्रेन में लुहांस्क के आखिरी बड़े शहर लिसिचंस्क को घेरने का दावा किया, कुछ देर बाद शहर पर कब्जे का एलान करते हुए कहा, अब पूरा लुहांस्क उसके नियंत्रण में है। रूसी रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू ने बताया कि रूस के सैनिकों ने सेवेरोदोनेस्क के जुड़वां शहर लिसिचंस्क पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लुहांस्क के गवर्नर सेरेही गैदाई ने भी रूस की बढ़ती पकड़ पर चिंता जताई थी।

स्लोवियांस्क अगला निशाना
रूस की नजर अब दोनेस्क पर है। यहां कई इलाकों पर पहले से ही रूस समर्थक अलगाववादियों का कब्जा है। दोनेस्क के गवर्नर पाव्लो कायरिलेंको ने बताया कि अलगाववादियों ने कई पत्रकारों, सैनिकों व यूक्रेनी अधिकारियों को बंधक बना रखा है। कई लोगों की हत्याएं भी हुई हैं। स्लोवियांस्क में 2014 से ही छिटपुट झड़पें चलती आ रही हैं, लेकिन अब रूसी सेना के बल पर यहां अलगाववादियों का प्रभुत्व है, जो जल्द ही रूसी कब्जे में बदल जाएगा। शहर के मेयर वादिम लायख के मुताबिक, शहर पर हमले बढ़ गए हैं। यहां बड़ी संख्या में रूस समर्थक लोग रहते हैं। ऐसे में कई बार यह भी आरोप लगता है कि यूक्रेन हमला कर रहा है। हालांकि, हमले सिर्फ रूस ही कर रहा है।


यूक्रेन ने बेलारूस पर भी दागी मिसाइलें
रूस के सहयोगी बेलारूस ने शनिवार को आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने उसके इलाके में भी मिसाइलें दागी थीं, हालांकि हमले को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। इसे लेकर बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि बेलारूस इसे उकसावे की कार्रवाई मान रहा है। पहले ही साफ किया जा चुका है कि बेलारूस का कोई सैनिक इस युद्ध में शामिल नहीं है। इससे पहले यूक्रेन ने आरोप लगाया था कि रूसी सैनिकों ने बेलारूस से यूक्रेन पर हमला किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed