फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian FM Lavrov says Putin accepts Modi's invitation to visit India preparations underway

'अब हमारी बारी': रूसी विदेश मंत्री बोले- पुतिन जल्द ही भारत जाएंगे; यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार

Thu, 27 Mar 2025 02:52 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 02:52 PM IST
सार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उनके भारत दौरे की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
Russian FM Lavrov says Putin accepts Modi's invitation to visit India preparations underway
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, पुतिन की यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं किया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा, जब रूसी राष्ट्रपति भारत आएंगे।

विज्ञापन


रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद (आरआईएसी) द्वारा 'रूस और भारत एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर' शीर्षक से एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। अपने वीडियो संबोधन के दौरान लावरोव ने कहा, 'पुतिन के भारत आने की व्यवस्था की जा रही है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi Podcast: 'ट्रंप के साथ भरोसे का रिश्ता, रूस-यूक्रेन जंग का हल कूटनीति से'; चीन पर भी बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने पहली विदेश यात्रा रूस में की, अब हमारी बारी है: लावरोव
सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के हवाले से कहा, 'राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार के प्रमुख के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पुतिन की भारत की यात्रा की तैयारी की जा रही है।' इस दौरान लावरोव ने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी के दोबारा चुने जाने के बाद, उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा रूस में की थी। उन्होंने कहा, 'अब हमारी बारी है।'


अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का दिया था निमंत्रण
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस की यात्रा की थी, जो लगभग पांच वर्षों में उनकी पहली यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। अपनी 2024 की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। 

ये भी पढ़ें: Putin Thanks PM Modi: पुतिन ने क्यों की पीएम मोदी और ट्रंप की तारीफ, यूक्रेन से जंग रोकने पर उनका क्या रुख?

रूस भारत के साथ विकसित कर रहा विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी
24 मार्च को, लावरोव ने कहा कि रूस भारत के साथ 'विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' विकसित कर रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि रूस चीन, भारत, ईरान, उत्तर कोरिया और स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) देशों के साथ अपने संबंधों को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, 'चीन के साथ हमारी साझेदारी और रणनीतिक सहयोग में आपसी विश्वास का एक अभूतपूर्व स्तर है। भारत के साथ हमारी विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी भी विकसित हो रही है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed