फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian court has extended arrest of Wall Street Journal reporter Evan Gershkovich by three months

Russia: वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को झटका, रूसी अदालत ने तीन महीने के लिए बढ़ाई  गिरफ्तारी

Tue, 23 May 2023 11:58 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 May 2023 11:58 PM IST
सार

इवान गेर्शकोविच एक अमेरिकी नागरिक हैं। उन्हें 30 अगस्त तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। गेर्शकोविच को रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Russian court has extended arrest of Wall Street Journal reporter Evan Gershkovich by three months
वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

रूसी अदालत ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच (Evan Gershkovich) की गिरफ्तारी को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इवान गेर्शकोविच एक अमेरिकी नागरिक हैं। उन्हें 30 अगस्त तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। गेर्शकोविच को रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, गेर्शकोविच , उनके नियोक्ता वॉल स्ट्रीट जर्नल और अमेरिकी सरकार ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं। उनकी गिरफ्तारी से अमेरिका के पत्रकारों में खलबली मच गई और पश्चिम में आक्रोश फैल गया। संवाददाता की गिरफ्तारी की पश्चिमी अधिकारियों द्वारा व्यापक रूप से निंदा की गई। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गेर्शकोविच के खिलाफ जासूसी के आरोप का जोरदार खंडन किया और उनकी गिरफ्तारी को स्वतंत्र प्रेस के लिए एक क्रूर अपमान बताया और कहा कि इसके खिलाफ दुनिया भर में सभी स्वतंत्र लोगों और सरकारों में आक्रोश पैदा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन प्रशासन ने गेर्शकोविच को रूस में गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक घोषणा की है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। वह मॉस्को की लेफोर्टोवो (Lefortovo) जेल में बंद हैं।

मंगलवार की अदालती सुनवाई के बारे में पहले से घोषणा नहीं की गई थी और पूरे मामले को गोपनीय रखा गया। रूसी अधिकारियों ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि उनके पास गेर्शकोविच के खिलाफ जासूसी के आरोपों को साबित करने के लिए क्या सबूत हैं। विभिन्न कानूनी कार्यवाहियों में शामिल होने से मीडिया पर रोक लगा दी गई है।

येकातेरिनबर्ग (Yekaterinburg) में 29 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को गेर्शकोविच से जेल में मिलने की सिर्फ एक बार अनुमति दी गई थी। इसके बाद से रूसी अधिकारियों ने किसी अन्य को उनसे मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।


बता दें कि दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल तक की जेल हो सकती है। गेर्शकोविच को मॉस्को के लेफोर्टोवो जेल में रखा गया है। यह जेल रूस में जारशाही के युग का प्रतीक है। रूसी वकीलों का कहना है कि जासूसी के मामलों में जो पिछली जांच हुईं हैं, उनमें अमूमन एक साल से लेकर 18 महीने तक का समय लगा है। साथ ही इस दौरान उनका बाहरी दुनिया से बहुत कम संपर्क हो पाता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed