{"_id":"60063d708ebc3e31ca3eb14d","slug":"russian-blogger-divorces-husband-and-marries-21-year-old-stepson","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी ब्लॉगर ने पति को तलाक देकर 21 साल के बेटे से की शादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूसी ब्लॉगर ने पति को तलाक देकर 21 साल के बेटे से की शादी
Tue, 19 Jan 2021 07:31 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Marina Balmasheva
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉस्को में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर सौतेले बेटे से शादी कर ली है। महिला रूसी ब्लॉगर है। महिला का नाम मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) है। उसने पिछले साल अपने सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन से शादी की थी।
विज्ञापन
35 वर्षीय महिला मरीना ने अपने नए पति से अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर मरीना के 5.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उसने हाल ही में यह भी खुलासा किया कि उसने अपने 21 वर्षीय पति की तरह आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।
विज्ञापन
मरीना की शादी पहले व्लादिमीर के पिता एलेक्सी ताविरिन (45) से हुई थी, जो अब अपने पांच गोद लिए बच्चों की देखभाल करते हैं। मरीना ने 10 साल बाद एलेक्सी को तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
महिला बताती है कि उसका पहला पति यानी व्लादिमीर के पिता एलेक्सी ऐसे से तलाक के बाद उन्हें सौतेले बेटे से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
महिला ने अपने मौजूदा पति के पिता एलेक्सी ऐसे से साल 2007 में शादी की थी। व्लादिमीर उनके साथ ही रहता था। मरीना ने शादी के 10 सेल बाद एलेक्सी ऐरे से तलाक ले लिया और फिर इसके तीन साल बाद सौतेले बेटे से शादी कर ली।
मरीना ने व्लादिमीर से शादी के बाद अपना काफी वजन भी कम किया और अपने पति के अनुरूप दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी कराई।