फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian and North Korean hackers tried to attack vaccine work, says Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट का खुलासा, रूसी और उत्तर कोरियाई हैकरों ने की वैक्सीन डाटा चुराने की कोशिश

Fri, 13 Nov 2020 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बोस्टन
पीटीआई, बोस्टन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Russian and North Korean hackers tried to attack vaccine work, says Microsoft
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने खुलासा करते हुए कहा है कि रूसी और उत्तर कोरियाई हैकरों ने अग्रणी दवा कंपनियों और टीका अनुसंधानकर्ताओं के बहुमूल्य डाटा को चुराने की कोशिश की है। कंपनी ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हाल के महीनों में किए गए ज्यादातर साइबर हमले विफल रहे। ये हमले राज्य समर्थित रूसी और उत्तर कोरियाई हैकरों ने अग्रणी दवा कंपनियों और टीका अनुसंधानकर्ताओं के बहुमूल्य डाटा को चुराने के प्रयास में किए थे।

विज्ञापन


प्रौद्योगिकी कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि इनमें से कितने हमले सफल हुए या ये हमले कितने गंभीर थे। अमेरिका सरकार ने आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए जुलाई में कहा था कि चीन के राज्य समर्थित हैकर टीका निर्माताओं को निशाना बनाते रहे हैं।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हैकरों ने जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है, उनमें से ज्यादातर कनाडा, फ्रांस, भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में कोविड-19 संबंधी टीका और दवा अनुसंधान के कार्य से सीधे तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने राज्य समर्थित एक हैकर समूह की पहचान ‘फैंसी बीयर’ के रूप में की है जिन्हें रूसी सैन्य एजेंट बताया जा रहा है। वहीं, दो अन्य की पहचान उत्तर कोरिया के ‘लैजारुस ग्रुप’ और ‘सेरियम’ के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed