फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia gave a chance : Attacks stopped in Kharkiv for six hours to get the Indians out

भारत की ताकत: भारतीय को निकलने के लिए खारकीव में छह घंटे तक रोके हमले, रूस ने जंग रोककर दिया मौका

Thu, 03 Mar 2022 12:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 12:01 PM IST
सार

बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद खारकीव में छह घंटे के लिए हमले रोक दिए गए। 

विज्ञापन
Russia gave a chance : Attacks stopped in Kharkiv for six hours to get the Indians out
पीएम नरेंद्र मोदी-व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

रूस ने बीती रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए छह घंटे तक हमले रोक दिए। भारत की पहल पर रूस ने यह बड़ी मोहलत दी। इसे भारतीय कूटनीति व पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। 

विज्ञापन



रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों की युद्धस्तर पर निकासी जारी है। इस बीच रूस ने खारकीव में यह राहत प्रदान की। बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद खारकीव में छह घंटे के लिए हमले रोक दिए गए। खबरों के मुताबिक ये हमले बुधवार रात 9.30 बजे से रोके गए थे। 

विज्ञापन

नितिन गोखले ने ट्वीट कर कहा कि खारकीव में चौतरफा हमले करने से पहले रूस ने बीती रात सभी भारतीयों को वहां से निकलने के लिए छह घंटे जंग रोक दी। 
 


इसी तरह आदित्य राज कौल ने ट्वीट किया, जरा सोचिए। जब से जंग शुरू हुई है, अमेरिका या चीन अपने नागरिकों को निकालने में असहाय हैं। भारत छह घंटे के लिए खारकीय में जंग रुकवाने में कामयाब हो गया। उम्मीद है बचे विद्यार्थी भी निकाल लिए जाएंगे।'
 

आर्गनाइजर वीकली ने ट्वीट किया, 'भारत आज खारकीव में छह घंटे जंग रुकवाने में कामयाब हो गया। भारतीय लोकतंत्र की ताकत तो देखिए।'
 

महेश विक्रम हेगड़े ने लिखा 'जब चीन, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश यूक्रेन में घुसने में घबरा रहे हैं, भारत अपने 60 फीसदी नागरिकों को वहां से निकालने में कामयाब रहा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने पुतिन से बात की और छह घंटे के लिए जंग रुकवाने में सफल रहे। यह मोदी जी की ताकत है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed