फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia welcomes position of India on Ukraine situation amid rising tension between NATO countries and Moscow

Ukraine Crisis: यूक्रेन में हालात को लेकर बढ़ते तनाव के बीच भारत के रुख का रूस ने किया स्वागत

Fri, 18 Feb 2022 04:17 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Feb 2022 04:17 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बीच भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और कूटनीतिक वार्ता के जरिए ढूंढने की वकालत की है।

विज्ञापन
Russia welcomes position of India on Ukraine situation amid rising tension between NATO countries and Moscow
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में संकट की स्थिति को लेकर भारत के रुख का रूस ने शुक्रवार को स्वागत किया। रूस की ओर से भारत के पक्ष पर यह प्रतिक्रिया यूक्रेन में स्थिति को लेकर मास्को और नाटो देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच आई है। भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा था कि शांतिपूर्ण व रचनात्मक कूटनीति समय की जरूरत है और ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए जो तनाव में और बढ़ोतरी कर सकता है।

विज्ञापन


भारत में रूस के दूतावास ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, 'हम भारत के संतुलित, सैद्धांतिक और स्वतंत्र रुख का स्वागत करते हैं। यूक्रेन में हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति में तत्काल कमी लाने की अपील की थी। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी कहा है कि भारत लगातार कूटनीतिक वार्ता के जरिए तनाव में तुरंत कमी और विवादों का समाधान करने का पक्षधर है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों तक सहायता और जानकारियां पहुंचाने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया था। इसके अलावा यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। रूस ने यू्क्रेन के साथ अपनी सीमा पर करीब एक लाख सैनिक तैनात किए हैं। इसके अलावा उसने नौसेना अभ्यासों के लिए अपने कुछ युद्ध पोत ब्लैक सी के लिए रवाना किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के इन कदमों की वजह से नाटो देशों के बीच इस बात की आशंका बढ़ गई है कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हालांकि, रूस इस बात से इनकार करता रहा है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed