{"_id":"5c63b38dbdec22121f030c6a","slug":"russia-warns-usa-over-use-of-army-in-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने अमेरिका को वेनेजुएला में सेना के इस्तेमाल को लेकर किया आगाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस ने अमेरिका को वेनेजुएला में सेना के इस्तेमाल को लेकर किया आगाह
Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मॉस्को
भाषा, मॉस्को
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ‘‘आग से खेल रहा है’’
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ को वेनेजुएला में सेना के इस्तेमाल समेत किसी की भी तरह के अमेरिकी दखल को लेकर आगाह किया है। वेनेजुएला इस समय नेतृत्व संकट का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया लावरोव ने वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में किसी भी तरह के दखल को लेकर आगाह किया है, जिसमें वाशिंगटन की ओर से सेना के इस्तेमाल की धमकी भी शामिल है। बयान में कहा गया है वह वेनेजुएला के मुद्दों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के अनुरूप बातचीत के लिये तैयार हैं।
विज्ञापन
लावरोव का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस महीने की शुरुआत में दिये गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वेनेजुएला में सैन्य दखल एक विकल्प है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका और कई यूरोपीय देश इस्तीफा देने के का दबाव बना रह हैं। मादुरो को विपक्ष के नेता जुआन गुइदो से चुनौती मिल रही है, जिन्होंने खुद को जनवरी में कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया था।
विज्ञापन