फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Warns Citizens To Avoid Travelling To The United States And Europe

US-Russia: 'अमेरिका-यूरोप की यात्रा न करें, वरना हो सकते हैं...'; रूस ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी

Fri, 13 Dec 2024 03:33 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Dec 2024 03:33 AM IST
सार

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने यूक्रेन को 62 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता दी है। पिछले महीने अमेरिका ने यूक्रेन को रूस में दूर तक लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की भी अनुमति दी थी। वहीं, अब रूस ने अपने नागरिकों को अमेरिका की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Russia Warns Citizens To Avoid Travelling To The United States And Europe
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका रूस के संबंधों में तनाव किसी से छिपा नहीं है। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से दोनों के बीच के रिश्ते सबसे निम्न स्तर पर हैं। इस बीच, रूस ने अपने नागरिकों को अमेरिका औप यूरोप की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। रूस ने अपने नागरिकों से साफ कहा है कि अमेरिका या यूरोप के कई देशों में जाने पर अमेरिकी अधिकारी उन्हें टारगेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन


रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को इस बाबत एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कांफ्रेस में रूसी नागरिकों से साफ कहा कि वे अमेरिका की यात्रा न करें, क्योंकि वाशिंगटन के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हैं। उन्होंने आगे कनाडा और यूरोपीय संघ में अमेरिका के सहयोगी देशों की यात्रा से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इन छुट्टियों के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों, जिनमें सबसे पहले कनाडा और कुछ अपवादों के साथ यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं, की यात्रा से बचें। उन्होंने कहा कि अमेरिका की यात्रा जोखिमभरी है। वहां अमेरिकी अधिकारी उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में ले सकते हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को दी हिदायत
रूस की तरह अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को चेतावनी दी है। अमेरिका ने इस बाबत एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रूस की यात्रा करने पर उन्हें रूसी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न या हिरासत का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने दी यूक्रेन को मदद
दोनों देशों के बीच व्याप्त तनाव के बीच बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन के लिए एक और सैन्य सहायता का एलान किया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये सहायता कितने डॉलर की है। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन के लिए हथियार सहायता के एक और पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका बाइडन प्रशासन के अंत तक यूक्रेन के लिए अतिरिक्त पैकेज प्रदान करना जारी रखेगा। 


गौरतलब है कि फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने यूक्रेन को 62 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता दी है। पिछले महीने अमेरिका ने यूक्रेन को रूस में दूर तक लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की भी अनुमति दी थी। अमेरिका के इस कदम का रूस ने व्यापक विरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed