फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia warn usa palpable responce if america gives long range ATACMS missile to ukriane

Russia: अमेरिका ने यूक्रेन को बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल की दी मंजूरी, रूस भड़का, दे डाली धमकी

Tue, 19 Nov 2024 10:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्राजील में आयोजित जी20 सम्मेलन के दौरान यूक्रेन की मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान रूस के विदेश मंत्री भी वहां मौजूद थे। 

विज्ञापन
russia warn usa palpable responce if america gives long range ATACMS missile to ukriane
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को भड़काने का गंभीर आरोप लगाया है। रूस का यह आरोप ऐसे समय सामने आया है, जब ऐसी खबरें सामने आई हैं कि अमेरिका, रूस के भीतर हमले के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइलें देने की तैयारी कर रहा है। रूस ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के भीतर हमले किए तो इसका बुरा अंजाम होगा
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध पर पड़ेगा व्यापक असर
गौरतलब है कि अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइलों यानी कि टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) के रूस के अंदर हमले के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन द्वारा पहले भी एटीएसीएमएस का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन ये इस्तेमाल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित था, लेकिन अब अमेरिका ने रूस के भीतर भी हमले के लिए टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध पर व्यापक असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


क्या है एटीएसीएमएस मिसाइल सिस्टम
यह जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 300 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। लंबी दूरी तक मार करने की वजह से ही यह मिसाइल यूक्रेन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। दरअसल इस मिसाइल से रूस के मिलिट्री एयर बेस यूक्रेन के निशाने पर आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
रूस सरकार ने अमेरिका के इस फैसले के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए अपने बयान में कहा है कि यह स्वभाविक है कि अमेरिकी निवर्तमान सरकार युद्ध को भड़काना चाहती है। रूस सरकार ने कहा कि 'राष्ट्रपति पुतिन ने सितंबर में ही साफ कर दिया था कि रूस के खिलाफ मिसाइलों के इस्तेमाल का मतलब रूस और नाटो का युद्ध होगा। यूक्रेन के लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल का मतलब होगा कि अमेरिका इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल हो गया है। इसके बाद हम भी जरूरी और कड़े कदम उठाएंगे।' उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी ऐसे समय दी है, जब रूस द्वारा उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन के मोर्चे पर तैनात करने की खबरें सामने आई हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed