{"_id":"644defd8617fe26996076e16","slug":"russia-vladimir-putin-faces-threat-of-military-mutiny-wagner-group-yevegeny-prigozhin-ukraine-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vladimir Putin: पुतिन के खिलाफ हो सकता है 'सैन्य विद्रोह'? रूसी कमांडर ने दी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Vladimir Putin: पुतिन के खिलाफ हो सकता है 'सैन्य विद्रोह'? रूसी कमांडर ने दी चेतावनी
Sun, 30 Apr 2023 10:16 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:16 AM IST
सार
इगोर ने ये भी कहा कि अगर प्रिगोझिन मोर्चे से अपने सैनिकों को हटा लेता है तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : twitter/KremlinRussia_E
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह हो सकता है और यह विद्रोह वैगनर ग्रुप कर सकता है। दरअसल रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन ने हाल ही में धमकी दी है कि वह यूक्रेन के बाखमुत से अपने सैनिकों को मोर्चे से हटा सकता है। प्रिगोझिन का आरोप है कि उसके सैनिकों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है।
रूसी कमांडर ने दी ये चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने बताया कि प्रिगोझिन, रूसी रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं। इगोर ने कहा कि जैसा कि प्रिगोझिन कह रहे हैं कि वह मोर्चे से अपने जवानों को हटा लेंगे, अगर वह हाई कमांड से बात किए बिना ऐसा करते हैं तो यह सीधे तौर पर सैन्य विद्रोह माना जाएगा। इगोर ने ये भी कहा कि अगर प्रिगोझिन मोर्चे से अपने सैनिकों को हटा लेता है तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। वैगनर ग्रुप प्रमुख खुलेआम रूस के सैन्य नेतृत्व की आलोचना कर रहा है।
पुतिन का करीबी रहा है प्रिगोझिन
बता दें कि जिस येवेगेनी प्रिगोझिन पर आरोप लग रहा है कि वह पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह कर सकता है, वह कभी पुतिन का खास रहा है। रूस के कट्टरपंथियों में प्रिगोझिन अपनी कट्टर छवि को लेकर काफी लोकप्रिय है। यूक्रेन युद्ध के इतना लंबा खिंचने की वजह से भी पुतिन को आलोचना झेलनी पड़ रही है। ऐसे में प्रिगोझिन एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
रूस यूक्रेन युद्ध में अब बाखमुत में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। बाखमुत में शुरुआती बढ़त के बाद रूसी सेना कमजोर पड़ती दिख रही है। जमीन पर यूक्रेनी सेना, रूस पर भारी पड़ रही है लेकिन रूस हवाई हमलों से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर बम बरसा रहा है।