फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia, US managed to narrow positions on Ukraine, other issues: Kremlin aide News In Hindi

Russia–Ukraine Conflict: युद्ध विराम पर ट्रंप के दूत और पुतिन के बीच चर्चा, कम हुई अमेरिका-रूस रिश्ते की तल्खी

Fri, 25 Apr 2025 11:57 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 11:57 PM IST
सार

अमेरिका और रूस के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत दिख रहे है। कारण है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप के दूत स्टीव व्हिटकॉफ के बीच एक लंबी वार्ता हुई। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच यूक्रेन संकट के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन
Russia, US managed to narrow positions on Ukraine, other issues: Kremlin aide News In Hindi
रूस-अमेरिका - फोटो : istock

विस्तार

रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन युद्ध सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मतभेद कम करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। शुक्रवार को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव व्हिटकॉफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लगभग तीन घंटे तक लंबी बैठक की। इस बैठक में क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाकोव और विदेशी निवेश प्रमुख किरिल दिमित्रेयेव भी शामिल थे। बता दें कि यह व्हिटकॉफ और राष्ट्रपति पुतिन के बीच चौथी मुलाकात थी।  
विज्ञापन


क्रेमलिन के अधिकारी ने दी जानकारी
राष्ट्रपति पुतिन और व्हिटकॉफ के बीच हुई बातचीत को लेकर क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाकोव ने जानकारी दी। उन्होंने इसे रचनात्मक और उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ यूक्रेन बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों देशों की स्थिति पहले से करीब आई है। उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच सीधी वार्ता की संभावना पर भी चर्चा हुई। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेरिका और रूस अब सबसे सक्रिय मोड में संवाद जारी रखने पर सहमत हो गए हैं, जिससे भविष्य में ठोस समझौते की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia: कार बम धमाके में रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की मौत, जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में हुई बैठक में नहीं पहुंचे थे प्रतिनिधि
गौरतलब है कि बीते बुधवार को यूक्रेन मुद्दे को लेकर बुधवार लंदन में एक बैठक भी हुई थी। हालांकि इस बैठक में प्रतिनिधित्व का स्तर घटने के बाद बैठक को विशेषज्ञ स्तर तक सीमित कर दिया गया, इसके बाद इस बात की संभावना तेज हो गई है कि अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन शांति वार्ता रुक सकती है। 

ये भी पढ़ें:- नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान: पहलगाम आतंकी हमले पर बिलावल के बिगड़े बोल, सिंधु जल संधि स्थगन को बताया हमला; भारत..

क्रीमिया को लेकर रूस का रुख

कारण है कि रूस बैठक के दौरान अपना रुख साफ कर दिया था। रूस का कहना था कि जब तक यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और पश्चिमी यूरोपीय देश क्रीमिया को लेकर समझौते पर नहीं पहुंचते, तब तक शांति वार्ता में कोई बड़ी प्रगति की उम्मीद नहीं की जा सकती। अब ऐसे में स्टीव व्हिटकॉफ और पुतिन के बीच हुई ये वार्ता रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग को खत्म करने में कारगर साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed