फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine: Will the Russia-Ukraine war end, why Russia's foreign minister hold secret meeting in America?

Russia-Ukraine: क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका में रूस के विदेश मंत्री ने क्यों की गुपचुप बैठक?

Sat, 08 Jul 2023 05:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 08 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है। इसके लिए सीक्रेट तौर पर अमेरिका और रूस के बीच बैठकें शुरू हो गईं हैं।
loader
Russia-Ukraine: Will the Russia-Ukraine war end, why Russia's foreign minister hold secret meeting in America?
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दो बड़ी खबरें आ रहीं हैं। पहली खबर ये है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस साल अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। यहां उन्होंने अमेरिका के तीन पूर्व नेशनल सिक्योरिटी अफसरों से सीक्रेट बातचीत की थी। दूसरी खबर ये है कि अमेरिका यूक्रेन को 140 से ज्यादा क्लस्टर बम दे सकता है। इस बम की डिमांड यूक्रेन ने खुद की थी। 


सबसे ज्यादा चर्चा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिका के पूर्व सुरक्षा अफसरों के बीच हुई मुलाकात की हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है। इसके लिए सीक्रेट तौर पर अमेरिका और रूस के बीच बैठकें शुरू हो गईं हैं। आइए जानते हैं अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ? क्या वाकई में अब दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म हो जाएगा? आइए समझते हैं... 

 

पहले जानिए रूस-यूक्रेन युद्ध अब तक कहां पहुंचा? 
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 500 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 14 हजार से ज्यादा आम लोगों की मौत हो चुकी है। 30 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। करीब 80 हजार से ज्यादा जवान दोनों तरफ से मारे गए हैं। ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। 

इस युद्ध के चलते दुनिया के कई देश प्रभावित हुए हैं। रूस ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों पर कब्जे का दावा किया है। उधर, यूक्रेन भी पूरी ताकत से जंग लड़ रहा है। यही कारण है कि अब रूस को भी कई मसलों पर पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 
 

अब बैठक के बारे में जान लीजिए
अमेरिका की NBC न्यूज ने इसको लेकर खबर प्रकाशित की है। इसके अनुसार, इस साल अप्रैल में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव न्यूयॉर्क पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके जरिए रूस ने बैकडोर से यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सर्गेई ने न्यूयॉर्क दौरे के दौरान अमेरिका के तीन पूर्व सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की थी। इसमें रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों को लेकर भी चर्चा हुई। 

एनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की तरफ से पूर्व अफसर रिचर्ड हास ने बातचीत की है। रिचर्ड काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स के प्रेसिडेंट भी हैं। इनके अलावा यूरोपीय मामलों के एक्सपर्ट चार्ल्स कुपचान और रूस मामलों के एक्सपर्ट थॉमस ग्राहम भी बातचीत का हिस्सा थे। दोनों ही व्हाइट हाउस और फॉरेन मिनिस्ट्री से रिटायर हो चुके हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी है। हालांकि, अभी व्हाइट हाउस इससे दूरी बनाकर चल रहा है। वहीं, रूस ने इस दावे को खारिज कर दिया। कहा कि ये भ्रामक रिपोर्ट है। 
 

इन बिंदुओं को लेकर बातचीत होने का दावा
  • रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा किया है, उसका क्या होगा? 
  • जंग में कैदी बनाए गए लोगों का क्या होगा? 
  • यूक्रेन पर रूस का कितना हस्तक्षेप रहेगा? 
  • रूस पर लगे प्रतिबंधों का क्या होगा? 

तो क्या अब खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध?
इसे समझने के लिए हमने विदेश मामलों के जानकार डॉ. आदित्य पटेल से बात की। उन्होंने कहा, 'रूस-यूक्रेन युद्ध लंबा खीच रहा है। अब इसकी जरूरत नहीं है। इसके चलते सिर्फ ये दोनों देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश प्रभावित हो रहे हैं। रूस को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है और अभी भी हो रहा है। यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। हालांकि, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन ने रूस को मुंहतोड़ जवाब जरूर दिया है। यही कारण है कि तमाम कोशिशों के बावजूद रूस सीधे तौर पर यूक्रेन को हरा नहीं पा रहा है। अब रूस में भी इस युद्ध को लेकर आक्रोश भड़कने लगा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'रूस चाहता है कि किसी तरह से ये युद्ध खत्म हो। हालांकि, वह यह भी नहीं चाहेगा कि इसमें कहीं से भी वह छोटा या हारा हुआ दिखे। वह सम्मानजनक तरीके से युद्ध को रोकना चाहता है। यही कारण है कि रूस अभी ठीक मौके की तलाश कर रहा है। अगर यूक्रेन कुछ हद तक अपने कदम पीछे हटाने को तैयार हो जाए, तो संभव है कि रूस तुरंत ये युद्ध रोकने का एलान कर दे। ऐसा तभी होगा, जब अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। यही कारण है कि रूस ने बैकडोर से अमेरिका से बातचीत शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed