फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war volodymyr zelenskyy north korea troops russian army news in hindi

Ukraine: जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया पर लगाया रूस में सेना भेजने का आरोप, दुनिया से की इस युद्ध को रोकने की अपील

Mon, 14 Oct 2024 09:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 14 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

रूस ने बताया कि उन्होंने एक अन्य पूरी यूक्रेनी गांव पर कब्जा कर लिया है। अब रूसी सेना डोनेस्क क्षेत्र के पश्चिम की तरफ बढ़ रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव से बताया गया कि मौजूदा हाताल बहुत कठिन है।

विज्ञापन
Russia Ukraine war volodymyr zelenskyy north korea troops russian army news in hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया पर रूस सेना में अपनी सेना भेजना का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर एक बड़े युद्ध को रोकने के लिए अधिक समर्थन की अपील की। उन्होंने रूस के खिलाफ युद्ध में अधिक सैन्य और वित्तीय मदद के लिए कई यूरोपीय देशों का दौरा करने के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की। जेलेंस्की ने अपने साझेदारों के साथ संबंधों को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, "हम रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते गठबंधनों को देख रहे हैं। यह केवल हथियार स्थानांतरित करने को लेकर नहीं है बल्कि उत्तर कोरिया के लोगों को सैन्य बलों में ट्रांसफर करने के बारे में है। इस परिस्थिति में हमारे साझेदारों के साथ हमारा संबंध मजबूत होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "जब हम यूक्रेन के लिए लंबी दूरी की क्षमता और सेना के लिए निर्णायक आपूर्ति के बारे में बात करते हैं तो इसमें केवल सैन्य उपकरों की सूची शामिल नहीं होती है। यह हमलावर पर दवाब बढ़ाने को लेकर और बड़े युद्ध को रोकने के बारे में है।"
विज्ञापन


बता दें कि जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते बर्लिन, लंदन, पेरिस और रोम का दौरा पूरा किया, जिससे कि इन देशों से सैन्य सहायता की मांग की जा सके। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार तीसरे वर्ष भी जारी है। दरअसल, फ्लोरिडा में आ रहे तूफान से निपटने की तैयारी की निगरानी के कार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जर्मनी की यात्रा स्थगित कर दी थी, जिसके बाद जेलेंस्की ने अंतिम समय में इन देशों के दौरे का आयोजन किया। जर्मनी सरकार के सूत्रों के अनुसार, बाइडन इस सप्ताह शुक्रवार को जर्मनी का एक दिवसीय दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रूस ने बताया कि उन्होंने एक अन्य पूरी यूक्रेनी गांव पर कब्जा कर लिया है। अब रूसी सेना डोनेस्क क्षेत्र के पश्चिम की तरफ बढ़ रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव से बताया गया कि मौजूदा हाताल बहुत कठिन है। रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि रूसी सेनाओं ने अब सेलिडोव शहर और पोक्रोव्स्क के दक्षिण में मायखाइलिव्का पर कब्जा कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed