फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Volodymyr Zelensky claims 500000 soldiers needed in crisis as Western Countries aid blocked

रूस के खिलाफ जंग में बढ़ी यूक्रेन की चुनौती! आर्थिक मदद रुकने के बाद सैनिकों की कमी, जेलेंस्की ने कही ये बात

Wed, 20 Dec 2023 09:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 20 Dec 2023 09:09 AM IST
सार

जेलेंस्की ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनके कमांडरों ने देश के करीब 4,50,000 से 5,00,000 लोगों को सेना में भर्ती करने की योजना बनाई है। उन्होंने साफ किया कि यह एक संवेदनशील और खर्च बढ़ाने वाला मुद्दा है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Volodymyr Zelensky claims 500000 soldiers needed in crisis as Western Countries aid blocked
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बीते करीब दो वर्षों में पश्चिमी देशों की मदद और सैनिकों की बहादुरी की बदौलत रूस के खिलाफ जंग में मोर्चा भिड़ाने के बाद अब यूक्रेन को कुछ बड़े झटके लगे हैं। यूरोप और अमेरिका की तरफ से आर्थिक मदद रोके जाने के बाद जंग में यूक्रेन को अब सैनिकों की कमी पड़ गई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुद इस बात को कबूला है। उन्होंने अपनी सेना में 5,00,000 सैनिकों की भर्ती की मांग की है। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनके कमांडरों ने देश के करीब 4,50,000 से 5,00,000 लोगों को सेना में भर्ती करने की योजना बनाई है। उन्होंने साफ किया कि यह एक संवेदनशील और खर्च बढ़ाने वाला मुद्दा है। हालांकि, ऐसी किसी भी योजना को आगे बढ़ाने से पहले वे इस पर ज्यादा जानकारी हासिल करेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के करीब 5,00,000 सैनिक पहले ही रूस के साथ जंग में तैनात हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में कहा था कि उनकी सेना यूक्रेन में अपना अभियान तब तक जारी रखेगी, जब तक हमारे सारे मकसद पूरे नहीं हो जाते। पुतिन ने बताया था कि फिलहाल रूस की तरफ से युद्धक्षेत्र में 6,17,000 से ज्यादा सैनिक विशेष सैन्य अभियान में जुटे हैं। हालांकि, उन्होंने एयर डिफेंस सिस्टम और संचार जैसे क्षेत्रों में कुछ समस्याओं की बात भी कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन को लगातार मिल रहे झटके
बता दें कि सोमवार को बाइडन सरकार की ओर से यूक्रेन की मदद के लिए लाए गए सहायता पैकेज के प्रस्ताव पर सीनेट की मुहर नहीं लग पाई। सांसदों के बीच बॉर्डर सुरक्षा नीति पर चर्चा हुई। इसे लेकर डेमोक्रेट पार्टी और विपक्षी रिपब्लिकन के बीच लंबे समय से गतिरोध बना है। हालांकि, बाइडन सरकार इस बीच ही रिपब्लिकन पार्टी के विरोध की वजह से यूक्रेन को भेजी जाने वाली सहायता पर समझौते के लिए चर्चा प्रस्ताव लाई। 110 अरब डॉलर के इस पैकेज में यूक्रेन, इस्राइल और अन्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने का प्रस्ताव दिया गया। हालांकि, सांसदों ने कहा कि उनके पास आगे भी काफी काम है और इस पर चर्चा बाद में हो सकती है। 

इस बीच यूक्रेन के लिए आर्थिक पैकेज के रुकने से बाइडन सरकार की ओर से किए गए जेलेंस्की से किए गए वादों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, जिसके तहत यूक्रेन को मदद भेजी जानी थी। इतना ही नहीं सीनेट में आव्रजन और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर गतिरोध की वजह से पैकेज के लंबे समय तक अटके रहने का अनुमान है। 


यूरोप से भी मदद मिलने में लगी रोक
इससे पहले यूरोपीय यूनियन की तरफ से यूक्रेन को 55 अरब डॉलर की रकम मुहैया कराई जानी थी। हालांकि, हंगरी की ओर से इस पर रोड़ा लगा दिया गया और यूक्रेन को यह आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। चौंकाने वाली बात यह है कि हंगरी की तरफ से यह रोक उस वक्त लगाई गई, जब जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए बातचीत पर समझौता किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed