फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia ukraine War: video from indian students stranded Help us as soon as possible, Rahul Gandhi appealed to Indian government to evacuation

यूक्रेन से सामने आया वीडियो: हम बंकर में फंसे हैं, प्लीज...मदद भेजो, राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से की यह अपील

Sat, 26 Feb 2022 12:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Feb 2022 12:35 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्र बंकरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने पिछले 24 घंटे से कुछ भी खाया-पिया नहीं है। छात्रों ने भारत सरकार से जल्द से जल्द मदद की अपील की है। 

विज्ञापन
Russia ukraine War: video from indian students stranded Help us as soon as possible, Rahul Gandhi appealed to Indian government to evacuation
यूक्रेन में भारतीय छात्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले और भी ज्यादा तेज हो गए हैं। कीव पर कब्जे के लिए अब पुतिन की सेना चौतरफा आक्रमण कर रही है। इस बीच यूक्रेन से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्रा का है, जिसमें छात्रा भारत सरकार से मदद के लिए भावुक अपील कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


24 घंटे से ज्यादा समय से बंकर में फंसे
वीडियो में छात्रा अपना नाम मेघना बताती है। वह कहती है कि वह बेंगलुरू की रहने वाली है। भारत सरकार से अपील करते हुए मेघना कहती है कि, पूरे यूक्रेन में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। वे पिछले 24 घंटे से बिना खाना-पानी के रहने को मजबूर हैं। आगे कहती है- हमारे लिए कोई स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। हम यहां बंकर में रहने को मजबूर हैं। यहां रहना बहुत ही कठिन है। सांस लेने तक में परेशानी हो रही है। हमारी विनती है कि, कृपया जिनती जल्दी हो सके हमारी मदद करिए। इसके बाद मेघना का भाई भी बोलता है। मेरी बहन को वापस निकालने के लिए मदद करिए। वह यूक्रेन में फंसी है। क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने किया ट्वीट 
इस वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। कहा है कि, बंकर से भारतीय छात्रों का यह दृश्य परेशान करने वाला है। कई लोग यूक्रेन पर हमले में फंस गए हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि, जल्द से जल्द भारतीय नागिरकों को यूक्रेन से निकाला जाए। 


हम खारकीव नहीं जा सकते, रोमानिया बॉर्डर कैसे जाएं 
यूक्रेन के खारकीव में फंसे एक और छात्रा लक्ष्मी का बयान भी सामने आया है। लक्ष्मी कहती हैं कि, हम यहां धमाकों की आवाज सुन रहे हैं। गोलीबारी हो रही है। हम सुपरमार्केट तक अकेले नहीं जा सकते। ऐसे में रोमानिया बॉर्डर तक कैसे जाएंगे, जो हमसे 2000 किलोमीटर दूरी पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed