फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War update red cross registers ukrainian pows and UK targets Russian airlines with new sanctions

Russia-Ukraine War: मैकडॉनल्ड्स को रूस में मिला खरीददार, जेलेंस्की के सलाहकार बोले- हम संघर्षविराम की पेशकश नहीं करेंगे

Thu, 19 May 2022 07:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 07:21 PM IST
सार

इंटरनेशल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस ने कहा कि यूक्रेन के युद्धबंदियों का पंजीकरण मंगलवार को शुरू किया गया था। जिनका पंजीकरण किया गया है उनमें जख्मी लड़ाके भी शामिल हैं। यह रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौते के तहत हुआ है। रेडक्रास ने बताया कि पंजीकरण का काम गुरुवार को भी जारी रहा। 
 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War update red cross registers ukrainian pows and UK targets Russian airlines with new sanctions
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हो रही जंग तीन महीन पूरे करने वाली है। इस बीच रूसी सेना ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी थी कि मारियुपोल में छुपे यूक्रेन के और लड़ाकों ने आत्मसमर्पण किया है। रूसी सेना के बयान के मुताबिक, अब इस्पात संयंत्र को छोड़ कर आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी लड़ाकों की संख्या बढ़कर 1730 पहुंच गई है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच रेडक्रॉस ने यूक्रेन के सैकड़ों युद्धबंदियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। रेडक्रॉस ने रूस द्वारा बंदी बनाए गए यूक्रेन के लड़ाकों का पंजीकरण शुरू किया है। 

विज्ञापन


रेडक्रॉस कर रहा पंजीकरण
इंटरनेशल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस ने कहा कि यूक्रेन के युद्धबंदियों का पंजीकरण मंगलवार को शुरू किया गया था। जिनका पंजीकरण किया गया है उनमें जख्मी लड़ाके भी शामिल हैं। यह रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौते के तहत हुआ है। रेडक्रास ने बताया कि पंजीकरण का काम गुरुवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन


जिनेवा संधि के नियमों का दिया हवाला
इस बीच, रेडक्रॉस ने जिनेवा संधि के नियमों का हावला देते हुए कहा है कि संगठन को युद्धबंदियों से ‘बिना गवाहों’ के बात करने की इजाज़त देनी चाहिए और उनसे मिलने पर रोक नहीं होनी चाहिए। संगठन ने यह नहीं बताया कि कितने युद्धबंदी शामिल हैं। दूसरी ओर अभी ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस्पात संयंत्र में अब कितने लड़ाके रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने किया ट्वीट
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने बृहस्पतिवार को युद्धविराम को लेकर  ट्विटर पर अपनी टिप्पणी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि इस स्तर पर हम संघर्षविराम की पेशकश नहीं करेंगें और रूस द्वारा सेना वापस बुलाए बिना यह नामुमकिन है।  

यूक्रेन की सेना ने दी युद्ध के हालातों की जानकारी
वहीं, यूक्रेन की सेना ने बृहस्पतिवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में युद्ध के हालातों की जानकारी देते समय मारियुपोल का कोई जिक्र नहीं किया। सेना ने बताया कि रूसी सेना पूर्व में कई मोर्चों पर अभियान चला रही है। रूसी सैनिकों को कई मोर्चों पर सफलतापूर्वक खदेड़ा जा रहा है।

दोनेत्स्क क्षेत्र में अलगाववादियों के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेन की बमबारी में दो आम नागरिकों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। जिसको देखते हुए यूक्रेन ने अपने लड़ाकों को अपनी जान बचाने के लिए संयंत्र को छोड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद यूक्रेन के लड़ाके मारियुपोल शहर में स्थित अजोवस्तल इस्पात संयंत्र से बाहर आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं, हालांकि उनके साथ क्या किया जाएगा, इसके लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

रूस ने दी युद्ध अपराध के तहत मुकदमा चलाने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजोवस्तल इस्पात संयंत्र से बाहर आकर आत्मसमर्पण करने वाले कुछ लड़ाकों को रूसी सैनिक मॉस्को समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाकों में ले गए हैं। हालांकि, यूक्रेन ने कैदियों की अदला बदली होने पर अपने सैनिकों को वापस पाने की उम्मीद जताई है। वहीं रूस ने उनमें से कुछ पर युद्ध अपराध के तहत मुकदमा चलाने की धमकी दी है। रूस की मुख्य जांच संस्था का कहना है कि वह इन सैनिकों से पूछताछ करना चाहती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे आम नागरिकों के खिलाफ अपराध में शामिल थे।

इस बीच यूक्रेन की ओर से चलाए गए पहले युद्ध अपराध मुकदमे में पकड़े गए रूसी सैनिक ने एक आम नागरिक की हत्या करने का जुर्म बुधवार को कबूल किया है और उसे उम्र कैद तक की सज़ा हो सकती है।

रूस की बमबारी में चार लोगों की मौत 
लुहांस्क के गवर्नर सेरही हेदई ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस की बमबारी में सिविरोदोनेत्स्क शहर में चार लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को भी हमले में तीन लोग जख्मी हो गए थे। वहीं, कुर्स्क प्रांत के गवर्नर ने कहा कि यूक्रेन की बमबारी में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी और कई अन्य नागरिक घायल हो गए। दोनेत्स्क क्षेत्र में अलगाववादियों के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेन की बमबारी में दो आम नागरिकों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।

ब्रिटेन ने नए प्रतिबंधों के साथ रूसी एयरलाइनों को बनाया निशाना 
ब्रिटेन ने नए प्रतिबंध लगाकर रूसी एयरलाइनों को निशाना बनाया है। जिसके बाद अब रूस की सरकारी और सबसे बड़ी एयरलाइन एअरोफ़्लोत, यूराल एयरलाइंस और रसिया एयरलाइंस गुरुवार को बोरिस जॉनसन सरकार द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के तहत ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर अपने आकर्षक लैंडिंग स्लॉट बेचने में असमर्थ होंगी।

रूस-यूक्रेन संघर्ष के खिलाफ प्रतिक्रिया के रूप में लगाए जा रहे ये अतिरिक्त प्रतिबंध रूस को अनुमानित 50 मिलियन के लैंडिंग स्लॉट को बेचने से रोकेंगे। ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने कहा कि जब तक रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर अपना बर्बर हमला जारी रखेंगे, हम रूसी अर्थव्यवस्था को निशाना बनाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही रूसी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।


मैकडॉनल्ड्स को मिला नया खरीददार
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फास्टफूड रेस्तरां श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स को रूस में अपने रेस्तरां के लिए खरीददार मिल गया है। रूस में अब एक नए नाम से मैकडॉनल्ड्स के रेस्तरां फिर से खुलेंगे। बता दें कि मैकडॉनल्ड्स 100 से अधिक देशों में 39,000 से अधिक आउटलेट्स के साथ अग्रणी वैश्विक खाद्य सेवा खुदरा विक्रेताओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed