फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia ukraine War: Ukrainian forces rescued 400 sq km area from Russian army controlled on Balakleya

Russia ukraine War: यूक्रेनी बलों ने रूसी सेना से छुड़ाया 400 वर्ग किमी इलाका, बालाक्लेइया पर किया नियंत्रण

Fri, 09 Sep 2022 05:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव/वाशिंगटन/रैमस्टीन।
एजेंसी, कीव/वाशिंगटन/रैमस्टीन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Sep 2022 05:19 AM IST
सार

कीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि अमेरिका रूसी आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन सहित रूस के संभावित शिकार 18 देशों को 2 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देगा, इसमें से करीब आधी रकम सीधे तौर पर यूक्रेन को मिलेगी।

विज्ञापन
Russia ukraine War: Ukrainian forces rescued 400 sq km area from Russian army controlled on Balakleya
यूक्रेनी सेना के जवान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social media

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के लिए दो अच्छी खबरें हैं। एक तो यूक्रेनी बलों ने पूर्व में कई अहम इलाके रूसी कब्जे से मुक्त करा लिए हैं। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री बड़े सैन्य पैकेज की खबर लेकर कीव पहुंचे हैं। जेलेंस्की ने दावा किया, यूक्रेनी बलों ने खारकीव में कई बड़े कस्बों व शहरों को वापस हासिल कर लिया है। कुछ विश्लेषकों के मुताबिक, यूक्रेन 400 वर्ग किमी इलाका वापस पा चुका है।

विज्ञापन


कीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि अमेरिका रूसी आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन सहित रूस के संभावित शिकार 18 देशों को 2 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देगा, इसमें से करीब आधी रकम सीधे तौर पर यूक्रेन को मिलेगी।
विज्ञापन

 
इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार (आईएसडब्ल्यू) के मुताबिक यूक्रेनी बलों ने खारकीव में रूसी सेना को करीब 20 किमी तक पीछे धकेल दिया। रूसी सैन्य विशेषज्ञों के अपुष्ट सोशल मीडिया अकाउंटों से पता चलता है कि बालाक्लेइया में रूस को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा को हथियार बना रहे पुतिन
अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऊर्जा को हथियार बना रहे हैं। इससे पहले पुतिन ने बुधवार को कहा था कि अगर अमेरिका ने रूसी ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश की, पश्चिम को ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। पुतिन के इस बयान को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन जीन पियरे ने कहा, इससे पता चलता है कि पुतिन ऊर्जा को हथियार बना रहे हैं। हालांकि, बाइडन और यूरोपीय सहयोगियों को इसकी पहले से ही आशंका थी, लिहाजा इस स्थिति का सामना करने के की तैयारी कई महीनों से जारी थी। उन्होंने कहा, अमेरिका व यूरोपीय संघ ने यूरोप में प्राकृतिक गैस के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ाने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है।

जपोरिझिया में जारी भारी लड़ाई
परमाणु संयंत्र को लेकर जपोरिझिया में दोनों देशों के बीच जबरदस्त जंग जारी है। बृहस्पतिवार को भी यहां दोनों तरफ से भारी गोलाबारी देखने को मिली।

फिल्ट्रेशन कैंप बने यूक्रेनियों पर अत्याचार का जरिया
कैरेन जीन पियरे ने आरोप लगाया कि रूस फिल्ट्रेशन कैंप के जरिये यूक्रेनी नागरिकों की छंटनी कर उनपर अत्याचार कर रहा है। फिल्ट्रेशन कैंपों को पूर्वी यूक्रेनी इलाकों को क्रीमिया की तरह रूस में शामिल करने के प्रयासों का हिस्सा बताते हुए पियरे ने दावा किया कि रूस यहां लोगों को अपना समर्थन करने को मजबूर कर रहा है, इसके अलावा जो लोग उसके समर्थन को राजी नहीं, उनकी छटनी कर उनपर अत्याचार किया जा रहा है।


67.5 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता
अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए 67.5 करोड़ डॉलर की अतिरिक्ति सैन्य मदद को मंजूरी दे दी है। यूडीसीजी की बैठक में ऑस्टिन ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed