फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Ukrainian army may be forced to retreat, Russia destroyed 90 percent of buildings in Severodonsk

Russia Ukraine War: पीछे हटने को मजबूर हो सकती है यूक्रेनी सेना, सेवेरोदोनेस्क में रूस ने तबाह कीं 90 प्रतिशत इमारतें

Sat, 28 May 2022 11:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 28 May 2022 11:12 AM IST
सार

रूसी सेना सेवेरोदोनेस्क में प्रवेश कर चुकी है। यहां पर रूसी सैनिकों की ओर से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र को कब्जे में लेने के लिए रूसी सैनिक संघर्ष कर रहे हैं। यहां की 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Ukrainian army may be forced to retreat, Russia destroyed 90 percent of buildings in Severodonsk
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका है। यह जंग 94वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। कीव से अपनी सेना वापस बुलाने के बाद रूस ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों पर हमले तेज किए हैं। दावा है कि रूस ने कई शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बीच यूक्रेनी सेना के अधिकारी ने आशंका जताई है कि लुहांस्क क्षेत्र के आखिरी पॉकेट से यूक्रेनी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



यूक्रेनी अधिकारी ने कहा, रूसी सैनिकों ने अपना पूरा ध्यान यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर लगाया हुआ है। यहां पर हमले तेज किए गए हैं, जिसने युद्ध की गति को पूरी तरह से स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा, रूसी सेना ऐसी ही आगे बढ़ती रही तो रूस लुहांस्क और डोनेत्स्क पर पूरी तरह से कब्जा जमा लेगा, जैसा की उसका लक्ष्य था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुहांस्क के गवर्नर सेहरी गदाई ने कहा, रूसी सेना सेवेरोदोनेस्क में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यहां पर रूसी सैनिकों की ओर से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र को कब्जे में लेने के लिए रूसी सैनिक संघर्ष कर रहे हैं। यहां की 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 


लुहांस्क में रूस नहीं कर पाएगा कब्जा 
यूक्रेनी अधिकारी ने बताया, भले ही हमें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़े, लेकिन आने वाले दिनों में रूसी सैनिक लुहांस्क को अपने कब्जे में नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा रूस को जवाब देन के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन हैं, लेकिन घिरा होने के कारण हमें पीछे हटना होगा। 

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बहुत नुकसान 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने लुहांस्क व डोनेत्स्क में रूस के आठ हमलों को विफल कर दिया है। यहां रूस के कई टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा, हमारे पास वर्तमान में जितने भी संसाधन हैं, उनकी मदद से हम यूक्रेन की जमीन की रक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed