फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Ukraine is preparing interceptor drones to counter Russian drone attacks

Ukraine War: रूस के ड्रोन हमलों का ऐसे मुकाबला करेगा यूक्रेन; तैयार कर रहा इंटरसेप्टर ड्रोन, जेलेस्कीं का दावा

Sun, 22 Jun 2025 01:43 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 22 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Ukraine is preparing interceptor drones to counter Russian drone attacks
रूस के ड्रोन हमले को नाकाम करने के लिए यूक्रेन बना रहा नई रणनीति। - फोटो : ANI

रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। हालांकि दोनों शांति समझौते के लिए दोनों पक्षों से वार्ता जारी है। इस बीच, सामने आया है कि यूक्रेन अपने शहरों पर हो रहे रूसी ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए इंटरसेप्टर ड्रोन के तेजी से विकास पर काम कर रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने हाल के दिनों में रूसी हमलों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेड ड्रोनों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी है।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने वीडियो संबोधन में कहा, हम इंटरसेप्टर ड्रोन पर भी अलग से काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य शाहेड ड्रोन के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाना है। हमारे कई घरेलू उद्योग कई प्रकार के ड्रोन बना रहे हैं। इंटरसेप्टर ड्रोन के उत्पादन में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि शत्रु ज्यादा से ज्यादा शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में हम अलग तकनीक की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

इससे पहले वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने इस हफ्ते यूक्रेनी मीडिया को बताया था कि ड्रोन वायु रक्षा हमें अपने साधनों का तर्कसंगत तरीके से उपयोग करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, हम दुश्मन के ड्रोनों का पीछा करने के लिए लगातार दुर्लभ वायु और विमान भेदी निर्दिष्ट मिसाइलों और विमान का उपयोग नहीं कर सकते। बता दें कि रूसी सेना एक ही रात में 400 से अधिक ड्रोन हमले कर रही है। इस हफ्ते कीव पर संयुक्त हमले में 440 ड्रोन व 32 मिसाइलें दागी गई। इन हमलों में अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें 28 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रूस ने अपने ही 20 मृत सिपाहियों के शव यूक्रेन को सौंप दिए
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हालिया अदला-बदली के दौरान रूस ने अपने ही 20 मृत सिपाहियों के शव यूक्रेन को सौंप दिए। जेलेंस्की ने घायल व मृत सैनिकों की अदला-बदली में रूस पर लापरवाही व अव्यवस्था का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed