फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: UAE's ninth mediation successful, Russia and Ukraine released 190 prisoners

Russia-Ukraine War: सफल रही यूएई की नौवीं मध्यस्थता, रूस और यूक्रेन ने 190 बंदियों को किया रिहा

Sun, 20 Oct 2024 03:11 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Oct 2024 03:11 AM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच के जंग में यूएई की नौवीं मध्यस्थता सफल हुई। जिसके फलस्वरूप दोनों देशों ने 190 बंदियों को रिहा किया है। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: UAE's ninth mediation successful, Russia and Ukraine released 190 prisoners
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मध्यस्थता रंग लाते हुए दिख रही है। जहां यूएई ने रूसी संघ और यूक्रेन गणराज्य के बीच बंदियों के एक नए आदान-प्रदान में सफलतापूर्वक मध्यस्थता की है। जिसके फलस्वरूप 190 बंदियों की रिहाई हुई है। बता दें कि 190 बंदियों की रिहाई साथ अब यूएई मध्यस्थता प्रयासों के माध्यम से बंदियों की कुल संख्या 2,184 हो गई है। 
विज्ञापन


एमओएफए ने की यूएई के प्रयासों की सराहना
विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने यूएई के मध्यस्थता प्रयासों के लिए उनके सहयोग और प्रतिक्रिया के लिए दोनों देशों की सराहना की। बात अगर यूएई की प्रयासों की करें तो चल रहे जंग के बीच सामने आए चुनौतियों के बावजूद कैदी विनिमय की सफलता में योगदान दिया। एमओएफए ने बयान जारी कर कहा कि मध्यस्थता प्रयासों की सफलता यूएई में रूसी संघ और यूक्रेन गणराज्य के विश्वास को दर्शाती है। साथ ही दोनों देशों के बीच मौजूदा संकट को हल करने के लिए एक कूटनीतिक मार्ग का समर्थन करने में यूएई की भूमिका सराहना के काबिल है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
जानकारी के अनुसार एमओएफए ने इस बात पर जोर दिया कि 2024 की शुरुआत से नौवीं मध्यस्थता की सफलता यूएई और दोनों देशों के बीच सहकारी और मित्रता के संबंधों को प्रदर्शित करती है। इसके अलावा, मंत्रालय ने यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के उद्देश्य से सभी प्रयासों को जारी रखने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। जिसमें बातचीत और तनाव कम करने के महत्व पर बल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सफल हुई मध्ययथता
बात अगर यूएई के उद्देश्य की करें तो, जारी बयान के अनुसार यूएई के द्वारा शरणार्थियों और बंदियों सहित संकट से उत्पन्न मानवीय नतीजों को कम करने के लिए सभी पहलों का समर्थन करना है। बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत से यूएई के मध्यस्थता प्रयासों ने दिसंबर 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी संघ के बीच दो कैदियों के सफल आदान-प्रदान के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंदियों के आठ आदान-प्रदान को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed