फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Sensational claim of President of Ukraine Volodymyr Zelenskyy, said Russia kidnapped two lakh Ukrainian children

Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का सनसनीखेज दावा, बोले- रूस ने किया दो लाख यूक्रेनी बच्चों का अपहरण

Fri, 03 Jun 2022 05:32 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jun 2022 05:32 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के एक बार में दो यूक्रेनी नागरिक एक-दूसरे को रूसी समझकर आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान ओलेग सुलेमा नाम के शख्स ने रूसी भाषा बोलने पर आंद्रई मेलेश्कोव नाम के यूक्रेनी शरणार्थी से कहा कि वह रूसी है और यूक्रेनी होने का नाटक कर रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Sensational claim of President of Ukraine Volodymyr Zelenskyy, said Russia kidnapped two lakh Ukrainian children
यूक्रेन से पलायन कर चुके शरणार्थी। - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक माता-पिता दिवस की पूर्वसंध्या पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन के दो लाख बच्चों का अपहरण किया है। उन्होंने दावा किया, इस आपराधिक साजिश का मकसद केवल लोगों का अपहरण नहीं,बल्कि उन्हें यूक्रेन के बारे में पूरी तरह भूल जाने के लिए मजबूर करने व लौटने में असमर्थ बनाने का है।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन इस अपराध के जिम्मेदार लोगों को सजा देगा, लेकिन पहले यह रूस को युद्ध के मैदान में दिखाएगा कि यूक्रेन को जीतना नामुमकिन है। यूक्रेन के लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और न ही यूक्रेन की संतानों को दूसरे (रूस)की संपत्ति बनने देंगे। जेलेंस्की ने बताया कि रूसी हमलों की वजह से अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं और 446 घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, लक्जमबर्ग की संसद में वर्चुअल संबोधन के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि रूस अब तक यूक्रेन की 20 फीसदी जमीन पर कब्जा कर चुका है। गेहूं की आपूर्ति पर जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन के सभी समुदी रास्ते और बंदरगाह रूस के कब्जे में हैं। संयुक्त राष्ट्र चाहे तो रूस से बात कर इन जगहों से गेहूं की आपूर्ति के लिए सुरक्षित रास्ता बनवा सकता है। यूक्रेन संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में गेहूं की आपूर्ति करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविरोदोनेस्क के 70 फीसदी इलाके पर रूस का कब्जा..घरों में फंसे लोग
रूसी सेना पूरी ताकत से दोनबास इलाके पर कब्जे में जुटी है। लुहांस्क का सिविरोदोनेस्क शहर रूसी हमलों के केंद्र में है। शहर के प्रशासन के मुताबिक, रूसी सेना शहर के 70 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर चुकी है और हजारों लोग घरों में बिना बिजली और भोजन के फंसे हुए हैं।

न्यूयॉर्क के बार में एक-दूसरे को रूसी समझकर भिड़े यूक्रेनी
न्यूयॉर्क के एक बार में दो यूक्रेनी नागरिक एक-दूसरे को रूसी समझकर आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान ओलेग सुलेमा नाम के शख्स ने रूसी भाषा बोलने पर आंद्रई मेलेश्कोव नाम के यूक्रेनी शरणार्थी से कहा कि वह रूसी है और यूक्रेनी होने का नाटक कर रहा है। वह वाकई एक यूक्रेनी है तो यूक्रेनी भाषा के कठिन शब्दों को बोलकर बताए। इसके बाद सुलेमा ने मेलेश्कोव से पहचान के दस्तावेज मांगे। आखिर में उसने बीयर की बोतल तोड़कर उस पर हमला कर दिया। मेलेश्कोव को 17 टांके लगे। सुलेमा पर फिलहाल हत्या के प्रयास और नस्लीय घृणा के अपराध का मामला चल रहा है।


यूक्रेन से लौटे मेडिकल विद्यार्थियों की निगाह केंद्र सरकार पर
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद ऑपरेशन गंगा के तहत निकाले गए हजारों मेडिकल छात्रों की निगाह अब स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) पर है। एनएमसी ने इन मेडिकल विद्यार्थियों को मानवीय आधार पर भारत में 12 महीने की इंटर्नशिप की इजाजत दे दी थी। पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ यूक्रेन एमबीबीएस स्टूडेंट ने कहा, यूक्रेन से लौटे 18,000 विद्यार्थियों में से 3000 की डिग्री अक्तूबर 2022 में पूरी होनी थी। भारत के 595 मेडिकल कॉलेजों में इनमें से पांच भी समायोजित किए जाएं तो समस्या हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed