{"_id":"692f6f98ad1c2ed2160ceb76","slug":"russia-ukraine-war-russia-takes-control-of-pokrovsk-in-eastern-ukraine-putin-praises-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के पोक्रोवस्क पर रूस का नियंत्रण, पुतिन ने की सराहना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के पोक्रोवस्क पर रूस का नियंत्रण, पुतिन ने की सराहना
Wed, 03 Dec 2025 04:30 AM IST
लव गौर
एजेंसी
एजेंसी
Published by: लव गौर
Updated Wed, 03 Dec 2025 04:30 AM IST
सार
करीब चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को ने पूर्वी यूक्रेन के पोक्रोवस्क शहर पर नियंत्रण कर लिया है, जिसकी सराहना रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की। उन्होंने कहा कि यह जीत मॉस्को को युद्ध उद्देश्य पूरे करने में मदद करेगी
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग की फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने कमांडरों द्वारा पूर्वी यूक्रेन के पोक्रोवस्क शहर पर रूस के पूर्ण कब्जे को एक लंबे अभियान के बाद एक महत्वपूर्ण जीत बताया है। उन्होंने कहा, इस जीत से मॉस्को को अपने युद्ध उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पुतिन ने रूसी सेना का आभार जताते हुए कहा, यह एक महत्वपूर्ण दिशा है। हम सभी समझते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण है।
एक कमांड सेंटर में बैठे पुतिन ने सोमवार देर रात क्रेमलिन द्वारा जारी एक वीडियो में सेना के शीर्ष अधिकारियों से कहा, यह आपकी और पूरे देशवासियों की जीत है। यह क्षेत्र कभी यूक्रेनी सेना के लिए एक रणनीतिक रसद केंद्र रहा है और इसे सोवियत काल के क्रास्नोआर्मेस्क क्षेत्र के नाम से जाना जाता था।
पुतिन ने कहा, यह उन कार्यों के आगे समाधान सुनिश्चित करेगा जो हमने विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत में निर्धारित किए थे। शहर के पतन की पुष्टि होने पर, मॉस्को को दोनेस्क क्षेत्र में बचे हुए दो सबसे बड़े यूक्रेनी-नियंत्रित शहरों, क्रामाटोरस्क और स्लोवियास्क की ओर उत्तर की ओर बढ़ने का एक मंच मिल जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Putin: यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोपीय देशों पर बरसे पुतिन; भारत दौरे से पहले बोले- 'पीएम मोदी के साथ...'
काला सागर में रूस के तीसरे टैंकर पर हमला किया गया
अंकारा। सूरजमुखी का तेल लेकर रूस से जॉर्जिया जा रहे एक टैंकर पर काला सागर में हमला किया गया। तुर्किये के समुद्री प्राधिकरण ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रूस के छद्म बेड़े में शामिल दो तेल टैंकरों पर यूक्रेन की नौसेना ने ड्रोन से निशाना बनाया था। तुर्किये के समुद्री मामलों के महानिदेशालय ने बताया कि मिडवोल्गा-2 पर तुर्किये के तट से लगभग 130 किलोमीटर (80 मील) दूर हमला हुआ। चालक दल के 13 सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।