फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Russia strikes at at Zaporizhzhia 17 times an hour, targeted energy infrastructure

Russia Ukraine War: रूस ने एक घंटे में 17 बार जपोरिझिया पर दागीं मिसाइलें, ऊर्जा ढांचे को बनाया निशाना

Fri, 10 Feb 2023 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Feb 2023 02:49 PM IST
सार

जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) पर रूस ने हमला किया, वह इकाइयों और उत्पादन की संख्या के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Russia strikes at at Zaporizhzhia 17 times an hour, targeted energy infrastructure
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को करीब-करीब एक साल हो रहे हैं। न ही यूक्रेन झुकने को तैयार है और न ही उसके ऊपर रूसी मिसाइलों के हमले रुक रहे हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने यूक्रेन के जपोरिझिया शहर को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के मुख्य ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी मिसाइलों ने एक घंटे के अंदर 17 बार शहर पर हमला किया। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, रूसी सेना ने सुबह करीब 4:00 बजे हमले शुरू किए। 
विज्ञापन


यूरोप का सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर हमला 
बता दें, देनिप्रो नदी के किनारे बने जिस जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) पर रूस ने हमला किया, वह इकाइयों और उत्पादन की संख्या के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। पिछले साल फरवरी में जब यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुई थी तो जपारेझिया का एक बड़ा क्षेत्र रूसी सेना के कब्जे में चला गया था। तब से लेकर अब तक इस क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने फ्रांस और ब्रिटेन से मांगी मदद 
युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की ओर से उन्हें भरपूर मदद का भरोसा भी मिला है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, "यूक्रेन फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।" मैक्रों ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इससे पहले जेलेंस्क ब्रिटेन के दौरे पर थे। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की सांसदों को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि रूस उनके देश के खिलाफ युद्ध हार जाएगा। उन्होंने रूसी हमले के पहले दिन’’ से ही यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ब्रिटिश लोगों का आभार जताया। जेलेंस्की ने ब्रिटिश संसद में कहा, मैं हमारे बहादुर सैनिकों की ओर से आपके सामने खड़ा हूं जो अभी तोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टमिंस्टर हॉल में कहा, हम जानते हैं कि आजादी की जीत होगी और रूस हार जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed