फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Russia keeps Indian Tricolour on space rocket removes flags of britain america and Japan video viral

Russia Ukraine War: रूस ने अपने स्पेस रॉकेट पर सिर्फ तिरंगे को दिया सम्मान, अमेरिका-ब्रिटेन और जापान के झंडे हटाए

Thu, 03 Mar 2022 08:44 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कुमार संभव Updated Thu, 03 Mar 2022 08:44 PM IST
सार

दिमित्री रोगोजिन ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'बैकोनुर में रॉकेट लॉन्च करने वाले कर्मचारियों ने रॉकेट पर लगे कई देशों के झंडों को हटाने का फैसला किया है। इसके बाद हमारा रॉकेट और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।' 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Russia keeps Indian Tricolour on space rocket removes flags of britain america and Japan video viral
रूस के स्पेस रॉकेट पर सिर्फ तिरंगे को मिली जगह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन पर हमले की वजह से रूस पर लगातार कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। ऐसे में रूस के कर्मचारियों ने अपने स्पेस रॉकेट से अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के झंडे हटा दिए। हालांकि, उन्होंने स्पेस रॉकेट पर सिर्फ तिरंगे को बरकरार रखा। बता दें कि जापान, अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जबकि भारत ने सीधे तौर पर मॉस्को का विरोध जताने से परहेज किया है।

विज्ञापन

वायरल हो रहा रूस का वीडियो

बता दें कि ट्विटर पर रूस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोमॉस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने पोस्ट किया है। इसमें रूस के कर्मचारी अमेरिका, यूरोप और जापान के झंडे हटाते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सोयूज रॉकेट का है, जो कजाखस्तान के बैकोनुर कोस्मोड्रोम में रखा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रूस की स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने लिखी यह बात

जानकारी के मुताबिक, दिमित्री रोगोजिन ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'बैकोनुर में रॉकेट लॉन्च करने वाले कर्मचारियों ने रॉकेट पर लगे कई देशों के झंडों को हटाने का फैसला किया है। इसके बाद हमारा रॉकेट और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।' बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि करीब दो हजार बार रिट्वीट किया गया है।

ब्रिटेन ने भी लगाए कई प्रतिबंध

बता दें कि ब्रिटेन ने गुरुवार (तीन मार्च) को भी स्पेस और एविएशन सेक्टर में काम करने वाली रूस की कई कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए। ऐसे में ये कंपनियां ब्रिटिश इंश्योरेंस और री-इंश्योरेंस सर्विस की सहूलियत हासिल नहीं कर सकेंगी। दरअसल, ब्रिटेन ने यह कदम यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed