फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war massive missile attack on kyiv preventive power cuts in many cities

Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर मिसाइल हमला, डर के चलते सरकार ने रोकी बिजली आपूर्ति, कई शहर अंधेरे में डूबे

Wed, 15 Jan 2025 01:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2025 01:44 PM IST
सार

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हलुश्चेंको ने लोगों से सुरक्षित पनाहगाहों में जाने की अपील की और सरकार की तरफ से दिए जाने पर वाले अपडेट पर नजर रखने को कहा।

विज्ञापन
russia ukraine war massive missile attack on kyiv preventive power cuts in many cities
रूस यूक्रेन युद्ध का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इसके चलते यूक्रेन ने बचाव के लिए अपने कई शहरों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने फेसबुक पर लिखा कि 'दुश्मन देश यूक्रेन के लोगों को डराने में लगा है।'
विज्ञापन


यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने दी जानकारी
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हलुश्चेंको ने लोगों से सुरक्षित पनाहगाहों में जाने की अपील की और सरकार की तरफ से दिए जाने पर वाले अपडेट पर नजर रखने को कहा। यूक्रेन की सरकारी बिजली कंपनी यूक्रेनगो ने बताया कि कई शहरों में बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति रोकी गई है, उनमें खारकीव, सूमी, पाल्टोवा, जापोराजिया आदि क्षेत्र शामिल हैं। रूस ने बुधवार सुबह को मिसाइलों से हमला किया। इन हमलों में यूक्रेन के पश्चिमी लीव क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया। लीव शहर के मेयर ने यह जानकारी दी। हालांकि इस हमले में किसी तरह से बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत में भी पैदा हुआ ऊर्जा संकट
यूक्रेन की वायुसेना ने भी रूस की तरफ से कई मिसाइलें दागे जाने का दावा किया है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान का कोई दावा नहीं किया गया है। रूस द्वारा लगातार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले किए जा रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को अगले महीने तीन साल का समय पूरा हो जाएगा। इस युद्ध का असर न सिर्फ रूस और यूक्रेन, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ा है। इस युद्ध ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। युद्ध के चलते भारत समेत दुनिया के कई देशों को रूस से होने वाली एलएनजी की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे ऊर्जा का संकट पैदा हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed