फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War LIVE: यूक्रेन से तीन विशेष उड़ानें भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची, प्यूमा ने रूस में सभी स्टोर पर काम रोका

Mon, 07 Mar 2022 03:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 07 Mar 2022 03:04 AM IST
खास बातें

रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था। रूस और यूक्रेन ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के निकलने के लिए युद्ध विराम का एलान किया गया लेकिन इसका कोई सफल परिणाम देखने को नहीं मिला। यूक्रेन और रूस दोनों ने एक दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War LIVE Updates Vladimir Putin Volodymyr Zelensky US NATO bombing Kiev Kharkiv Nuclear Plant Operation Ganga news and updates
यूक्रेन से लौटते छात्र और भारतीय नागरिक - फोटो : ani

लाइव अपडेट

02:43 AM, 07-Mar-2022

बेलारूस के जनरल ने युक्रेन युद्ध के विरोध में इस्तीफा दिया

बेलारूस के उप रक्षा मंत्री और सेना के एक जनरल ने यूक्रेन युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। मेजर जनरल विक्टर गुलेविच ने बेलारूस के रक्षा मंत्री को अपना इस्तीफा भेजा है। गुलेविच उन अधिकारियों में थे जिन्होंने बेलारूस-यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना की तैनाती को मंजूरी थी और हमले से पहले रूस के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास में भी शामिल थे। पश्चिमी देशों ने रूस के साथ-साथ गुलेविच पर भी कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
06:39 AM, 06-Mar-2022

यूक्रेन से लौटे 154 भारतीय नागरिक

यूक्रेन से 154 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान स्लोवाकिया के कोसिसे से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उतरी। ऑपरेशन गंगा के तहत सभी छात्रों और नागरिकों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारत वापस लाया जा रहा है। वहीं यूक्रेन से183 भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विशेष उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन
06:37 AM, 06-Mar-2022

दावा: रूसी सेना ने चार लाख को बनाया बंधक

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में अब तक चार लाख शहर के निवासियों को रूसियों द्वारा बंधक बना लिया गया है। इसकी जानकारी मारियुपोल मेयर ने दी है। उन्होंने कहा कि रूस ने शहर को अवरुद्ध किया, मानवीय गलियारे से इनकार किया। मेयर वादिम बॉयचेंको के अनुसार, शहर को पानी और बिजली के बिना छोड़ दिया गया है।
05:00 AM, 06-Mar-2022

प्यूमा ने रूस में सभी स्टोर पर काम रोका

प्यूमा ने रूस में अपने सभी स्टोरों पर परिचालन स्थगित करने का फैसला किया। मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को डिलीवरी पहले ही रोक दी थी। एक स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक वीजा, मास्टरकार्ड ने बयान जारी कर कहा कि वे आने वाले दिनों में रूस में सभी लेनदेन बंद कर देंगे।
02:43 AM, 06-Mar-2022

यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिक बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचे

यूक्रेन से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत एक विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची।
02:08 AM, 06-Mar-2022

यूक्रेन के विदेश मंत्री से मिले एंटनी ब्लिंकेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने यूक्रेन-पोलिश सीमा पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से मुलाकात की। यहां उन्होंने ब्लिंकेन के साथ यूक्रेन के लिए आवश्यक हथियारों की आपूर्ति, प्रतिबंधों की दक्षता सुनिश्चित करने और दबाव बढ़ाने के तरीके पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:36 AM, 06-Mar-2022

जेलेंस्की ने अमेरिका से विमान उपलब्ध कराने का आग्रह किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी सांसदों से रूसी आक्रमण के खिलाफ देश की रक्षा के लिए विमान उपलब्ध कराने में मदद करने का आग्रह किया है। 
01:21 AM, 06-Mar-2022

यूक्रेन से दिल्ली लौटे छात्र ने भारत सरकार को किया धन्यवाद

यूक्रेन से दिल्ली लौटे एक छात्र मोहन कुमार ने कहा कि मैं इवानो-फ्रैंकिव्स्क से आया था, 3 मार्च को सीमा पार कर गया था। स्लोवाकिया और यूक्रेन के लोगों ने हमारी बहुत मदद की, भोजन के साथ आश्रय की व्यवस्था की। हम भारतीय दूतावास की मदद से स्लोवाकिया में आए। भारत सरकार का धन्यवाद...
01:00 AM, 06-Mar-2022

संयुक्त राष्ट्र संकट समन्वयक का युद्ध में मानवीय विराम का आह्वान

यूक्रेन के लिए संयुक्त राष्ट्र संकट समन्वयक अमीन अवद ने रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच लड़ाई में तत्काल मानवीय विराम का आह्वान किया है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन में मानवीय मदद पहुंचाना चाहता है। अवध ने कहा कि उनका तात्कालिक उद्देश्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भौगोलिक क्षेत्रों और सेक्टरों को तत्काल जीवन रक्षक सहायता के वितरण को बढ़ाने के लिए प्राथमिकता देना है।
12:56 AM, 06-Mar-2022

1320 छात्रों को आज बुडापेस्ट (हंगरी) से निकाला जाएगा

यूक्रेन-रूस बीच चल रहे युद्ध के बीच अभी भी हजारों भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं। इसे निकालने के लिए भारत का ऑपरेशन चालू है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि 1320 छात्रों को आज बुडापेस्ट (हंगरी) से निकाला जाएगा। दिल्ली जाने वाली चार उड़ानें पहले ही उड़ान भर चुकी हैं। दो उड़ानों के लिए चेक-इन पूरा हो गया है, जबकि चेक-इन वर्तमान में जारी है, जो दिन की 7वीं उड़ान होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed