फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war latvia's parliament voted unanimously to allow its nationals to fight in ukraine if willing, Latvia is one of the closest ukrainian partners know about it

Russia-Ukraine War: कैसा देश है लातविया? जिसने अपने नागरिकों को दी यूक्रेन में जंग लड़ने की छूट?

Mon, 28 Feb 2022 08:09 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 28 Feb 2022 08:09 PM IST
सार

यूक्रेन को सैन्य उपकरण और अन्य मदद सामाग्री देने के लिए 30 से अधिक ट्रक लातविया से यूक्रेन के लिए रविवार को ही रवाना हो गए। लातविया सैन्य संघर्ष के कारण यूक्रेन छोड़ने वाले यूक्रेनी नागरिकों को आवास, भोजन और अन्य सहायता प्रदान करने के लिए खुले दिल से तैयार है।
 

विज्ञापन
russia ukraine war latvia's parliament voted unanimously to allow its nationals to fight in ukraine if willing, Latvia is one of the closest ukrainian partners know about it
यूक्रेन के समर्थन में लातविया में प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

बेलारूस की सीमा पर रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता जारी है। जंग को खत्म करने का कोई रास्ता निकल जाए, इस वजह से दुनिया की नजर इस वार्ता पर लगी हुई है। इधर रूस से मुकाबला करने में यूक्रेन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि रूसी सेना के आगे दूसरे दिन ही यूक्रेन की सेना हांफने लगी थी, लेकिन फिर भी वह रूस का मुकाबला कर रही है। यहां तक की आम नागरिक भी हथियार लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। रूस के हमले के कारण अब तक कई सैनिकों और आम नागरिकों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


यूक्रेन में हालात भयावह होने की वजह से पांच लाख से अधिक लोग अब तक यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। ऐसे में कई देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड समेत कई देशों ने हथियारों और सैन्य उपकरणों से मदद की। वहीं यूरोप के देश लातविया ने एक अपने नागरिकों को यूक्रेन में जंग लड़ने की छूट देकर अनोखे तरीके से मदद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


संसद ने प्रस्ताव पारित किया
लातविया की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है अगर लातविया के आम नागरिक यूक्रेन में जाकर उसके समर्थन में जंग लड़ना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए लातविया ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में संशोधन किया है। रूस के हमले के बाद से लातविया में लगातार यूक्रेन के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं और रूस विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय रक्षा, गृह मामलों और भ्रष्टाचार निवारण आयोग के अध्यक्ष ज्यूरिस रैंकानिस ने कहा ‘हमारे नागरिक जो यूक्रेन का समर्थन करना चाहते हैं और यूक्रेन की स्वतंत्रता और हमारी साझा सुरक्षा की रक्षा के लिए वहां सेवा करने के लिए तैयार हैं, उन्हें ऐसा करना चाहिए।’ 

russia ukraine war latvia's parliament voted unanimously to allow its nationals to fight in ukraine if willing, Latvia is one of the closest ukrainian partners know about it
लावतिया के स्वतंत्रता स्मारक को यूक्रेनी ध्वज के रंगों के साथ हाइलाइट किया गया था - फोटो : Social Media
कैसा देश है लातविया
लातविया नाटो का सदस्य देश है। भू-भाग के मामले में लातविया बड़े यूरोपीय देशों में से एक है, लेकिन इसकी आबादी कम है। यहां करीब 19 लाख लोग रहते हैं। लातविया की राजधानी रीगा है। 

यह बाल्टिक सागर के किनारे उत्तर-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी एस्टोनिया, रूस, बेलारूस और लिथुआनिया के साथ सीमाएं लगती हैं। 

इसके दक्षिण में लिथुआनिया के साथ भाषाई संबंध हैं और उत्तर में एस्टोनिया के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध हैं।

लातविया भी 1991 तक यूक्रेन की तरह सोवियत संघ का हिस्सा रहा। सोवियत संघ के पतन के बाद लातविया एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

करीब एक दशक से अधिक समय के बाद यह  मई 2004 में यूरोपीय संघ का सदस्य बना। इससे पहले वह नाटो में शामिल हो चुका था।

russia ukraine war latvia's parliament voted unanimously to allow its nationals to fight in ukraine if willing, Latvia is one of the closest ukrainian partners know about it
लातविया ने यूक्रेन को स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम दिया है - फोटो : Social Media
यूक्रेन और लातविया के संबंध कैसे रहे हैं?
दोनों देशों का एक ही इतिहास होने के कारण दोनों के करीबी संबंध रहे हैं। लातविया यूक्रेन के सबसे करीबी भागीदारों में से एक है। 

दोनों देशों ने 12 फरवरी 1992 को राजनयिक संबंध स्थापित किए और उनके बीच घनिष्ठ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते भी हैं। 

सदियों से लातविया मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश था, जिसमें समुद्री यात्रा, मछली पकड़ना और अन्य अर्थव्यवस्था को चलाने के महत्वपूर्ण कारक थे। 

अपने पड़ोसियों की तरह लातविया ने 1990 के दशक की शुरुआत से मुक्त बाजार में तेजी से बदलाव किया है और एक सफल अर्थव्यवस्था वाला देश बना।

russia ukraine war latvia's parliament voted unanimously to allow its nationals to fight in ukraine if willing, Latvia is one of the closest ukrainian partners know about it
यूक्रेन की सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई
रूसी भाषा का प्रचार चिंता की वजह
यहां की मुख्य भाषा लातवियाई है लेकिन एक चौथाई से अधिक आबादी मुख्य रूप से रूसी भाषी है। रूसी भाषा का प्रचार-प्रयास लातवियाई अधिकारियों के लिए चिंता का कारण रहा है।

सरकार इस सूचना प्रभाव के रणनीतिक खतरे को समझती है और ऐसे काउंटर टूल्स विकसित कर रही जो इस भाषा के प्रचार-प्रसार को रोके। 

इसके लिए लातवियाई नियामक रूसी चैनलों के प्रसारणों की बारीकी से निगरानी करता है  और कभी-कभी उसके प्रसारण को निलंबित कर देता है।

हथियार बनाने में कितना सक्षम है?
लातविया के पास कोई महत्वपूर्ण हथियार उद्योग नहीं है। उसके पास केवल छोटे हथियार, गोला-बारूद, टैंक-विरोधी युद्ध के साथ-साथ पोर्टेबल वायु-रक्षा प्रणाली, सैन्य वाहन और फील्ड अस्पताल हैं। लेकिन लातविया यूक्रेनी बलों को सैन्य प्रशिक्षण देता रहा है और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के साथ लड़ाई में घायल हुए यूक्रेनी सैनिकों को चिकित्सा देखभाल और पुनर्वास सहायता करता रहा है। यह युद्ध 2014 से छिटपुट रूप से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed