{"_id":"622bf246519cb319945590fe","slug":"russia-ukraine-war-impact-us-g7-and-european-union-will-withdraw-most-favored-nation-status-from-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस के साथ व्यापार के लिए दिए गए एमएफएन दर्जे को खत्म करेगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस के साथ व्यापार के लिए दिए गए एमएफएन दर्जे को खत्म करेगा अमेरिका
Sat, 12 Mar 2022 06:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:37 AM IST
सार
अमेरिकी संसद ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन को गोला-बारूद और अन्य सैन्य आपूर्ति के साथ-साथ मानवीय सहायता के लिए 13.6 अरब डॉलर मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वहीं अमेरिका, जी-7 और यूरोपियन यूनियन रूसी आयात को हतोत्साहित करने के लिए रूस को दिए मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) के दर्जे को खत्म करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने रूस पर बनाया दबाव, यूक्रेन को 13.6 अरब डॉलर की सहायता।
- फोटो : Graphics- Harendra
विस्तार
अमेरिका, जी-7 और यूरोपियन यूनियन रूसी आयात को हतोत्साहित करने के लिए रूस को दिए मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) के दर्जे को खत्म करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूस के साथ सामान्य व्यापारिक रिश्ते खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका प्रतिनिधि लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन के लोगों के खिलाफ रूस के युद्ध अपराधों को देख रहा है। रूसी सेना नगारिकों को निशाना बना रही है, जिसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। वहीं, मैरियूपोल में हॉस्पिटल पर हमले को लेकर कहा, वहां यूक्रेनी सेना का कब्जा था।
विज्ञापन
रूस पर दबाव...यूक्रेन को 13.6 अरब डॉलर की सहायता
अमेरिकी संसद ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन को गोला-बारूद और अन्य सैन्य आपूर्ति के साथ-साथ मानवीय सहायता के लिए 13.6 अरब डॉलर मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सीनेट के नेता चक शूमर ने कहा, पुतिन के शैतानी इरादों को रोकने की लड़ाई में यूक्रेन को अमेरिका पूरी मदद देता रहेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुतिन ने मानीं दिक्कतें
हमले के शुरुआती दौर में आत्मविश्वास से भरे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा, कुछ मुश्किलें और चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन रूस इस युद्ध और प्रतिबंधों के बाद और मजबूत बनकर उभरेगा। वहीं, बृहस्पतिवार को अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से तुर्की में मिले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से निकालने की योजना बनाई जा रही है।