{"_id":"63c73bb449233665f56f9e16","slug":"russia-ukraine-war-former-commander-fled-from-vladimir-putin-private-army-sought-asylum-in-norway-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: पुतिन की निजी सेना से भागा पूर्व कमांडर आंद्रेई मेदवेदेव, नॉर्वे में मांगी शरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: पुतिन की निजी सेना से भागा पूर्व कमांडर आंद्रेई मेदवेदेव, नॉर्वे में मांगी शरण
Wed, 18 Jan 2023 05:52 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मॉस्को/लंदन।
एजेंसी, मॉस्को/लंदन।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:52 AM IST
सार
मेदवेदेव ने नॉर्वे पुलिस से कहा कि उसकी यूनिट को सीमित राशन, गोला-बारूद और हथियार के साथ बस लड़ने के लिए यूक्रेन में झोंक दिया गया।
विज्ञापन
वैगनर ग्रुप के पूर्व कमांडर आंद्रेई मेदवेदेव।
- फोटो : GULAG.NET
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना कहे जाने वाले वैगनर ग्रुप के पूर्व कमांडर आंद्रेई मेदवेदेव ने नॉर्वे में शरण मांगी है। रूस में भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के मसलों पर काम करने वाले अधिकार समूह गुलागू के मुताबिक मेदवेदेव को नॉर्वे की पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
मेदवेदेव ने नॉर्वे पुलिस से कहा कि उसकी यूनिट को सीमित राशन, गोला-बारूद और हथियार के साथ बस लड़ने के लिए यूक्रेन में झोंक दिया गया। इसके साथ ही आदेश दिया गया कि आगे भोजन और हथियारों की जरूरत जंग के मैदान में यूक्रेनी और भगोड़े रूसी सैनिकों को मारकर पूरी करें।
विज्ञापन
नीप्रो में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई
नीप्रोपेट्रोविस्क के गर्वनर वालेंटिन रेजनिशेंको ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक नीप्रो में मलबे से 44 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले को युद्ध अपराध का खुला उदाहरण बताते हुए कहा कि रूस को हर गुनाह का जवाब देना होगा।
विज्ञापन