फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War first russian passports handed out to ukrainians report

Russia Ukraine War: खेरसॉन के 23 लोगों को मिला रूसी पासपोर्ट, यहां यूक्रेनी अब रूसी पासपोर्ट के लिए कर सकेंगे आवेदन

Sat, 11 Jun 2022 08:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 08:12 PM IST
सार

मई में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खेरसॉन के निवासियों के लिए रूसी पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके परिणामस्वरूप ही खेरसॉन के 23 निवासियों को रूसी पासपोर्ट प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War first russian passports handed out to ukrainians report
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले शहर खेरसॉन में अधिकारियों ने पहली बार स्थानीय निवासियों को रूसी पासपोर्ट सौंपे हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्र के कई लाख निवासियों को पहले ही रूसी पासपोर्ट मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


खेरसॉन के 23 निवासियों को मिला रूसी पासपोर्ट 
रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार, मई में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खेरसॉन के निवासियों के लिए रूसी पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके परिणामस्वरूप ही खेरसॉन के 23 निवासियों को रूसी पासपोर्ट प्राप्त हुआ है। इससे पहले बुधवार को खेरसॉन क्षेत्र के सैन्य-नागरिक प्रशासन के प्रमुख व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि किसी भी यूक्रेनी क्षेत्र के निवासी अब खेरसॉन क्षेत्र में रूसी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी नागरिकता प्राप्त करने के इच्छुक सभी लोगों से कराई जाए कागजी कार्रवाई 
व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो अन्य क्षेत्रों से आए हैं और अब खेरसॉन क्षेत्र के निवासी हैं। पासपोर्ट सेवा को उनके आवेदन स्वीकार करने के बारे में कुछ संदेह था। इससे पहले, एक बैठक में निर्णय लिया गया था रूसी नागरिकता प्राप्त करने के इच्छुक सभी लोगों से कागजी कार्रवाई स्वीकार की जाए। भले ही कोई व्यक्ति खेरसॉन क्षेत्र में पंजीकृत हो या नहीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों के निवासियों को रूसी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से इनकार कर दिया गया था। हालांकि अब इन प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।

गौरतलब है कि खेरसॉन क्षेत्र दक्षिणी यूक्रेन में है। खेरसॉन की सीमा क्रीमिया गणराज्य की सीमा से सटी हुईं है।  रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मार्च माह में इस क्षेत्र पर पूरी तरह से रूसी सैनिकों ने नियंत्रण कर लिया था। इसके अलावा अप्रैल के अंत में इस क्षेत्र में एक सैन्य-नागरिक प्रशासन का गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed