फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War, blasts in Kyiv city centre; mayor says 10 Iran-made drones shot down

Russia-Ukraine War: कीव सिटी सेंटर में जोरदार धमाका, मेयर का दावा- हमने 10 ईरानी ड्रोन मार गिराए

Wed, 14 Dec 2022 12:27 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Dec 2022 12:27 PM IST
सार

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बार फिर से जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि रूस ने ईरानी ड्रोन से हमला किया है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War, blasts in Kyiv city centre; mayor says 10 Iran-made drones shot down
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बार फिर से जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि रूस ने कई ईरानी ड्रोन से हमले किए हैं। हालांकि, कीव के मेयर ने एक अलग ही दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हमने रूस द्वारा भेजे गए 10 ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं। रूस द्वारा इस हमले में यूक्रेन की दो सरकारी इमारतें ध्वस्त हो गई है। इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।  कीव के स्थानीय अधिकारी विटाली क्लिट्सको ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि विस्फोटों के बाद नगर निगम की टीमें वहां पहुंची थीं।  अधिकारियों ने कहा कि हमले में ईरानी निर्मित 'शहीद' ड्रोन शामिल थे। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि देश में अन्य जगह पर भी रूसी सेना हमले को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन


यूक्रेन पर उसी की मिसाइलों से हमला कर रहा रूस
इतना ही नहीं यूक्रेन को युद्ध में एक और अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के डिप्टी इंटेलिजेंस प्रमुख जनरल वादिम स्कीबित्सकी ने बताया कि अक्तूबर के बाद रूस उस पर उन मिसाइलों से हमला कर रहा है, जिन्हें यूक्रेन ने 1990 में सोवियत संघ से अलग होने पर रूस को सौंपा था। असल में 1990 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद यूक्रेन के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खजाना था। जनरल स्कीबित्सकी ने बताया कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 1970 के दशक में यूक्रेन में बनाई गईं केएच-55 सबसोनिक क्रूज मिसाइल का मलबा पिछले दिनों रूसी हमले के बाद ख्मेलनित्स्की इलाके में मिला। उन्होंने बताया कि सिर्फ मिसाइल ही यूक्रेन में बनी हुई नहीं थी, बल्कि जिस टीयू-160 बमवर्षक से इसे गिराया गया, वह भी यूक्रेन में बना था।
विज्ञापन


ईरानी ड्रोन ने यूक्रेन के बिजली सिस्टम को किया तबाह
रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों को ईरानी ड्रोन से बर्बाद कर दिया है। हालात भयावह हो गए हैं। ओडेसा में रूस ने ईरानी ड्रोन से ताजा हमला किया। इसके चलते लगभग 15 लाख लोगों के घरों से बिजली चली गई। ये लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed