फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war: Battle of kyiv on hardest day vladimir putin vs volodymyr zelensky common people took up arms to protect country some video and photos make you cry

यूक्रेन की त्रासदी: जो हाथ कलम चलाते रहे, अब उठा रहे हथियार; तबाही का यह मंजर रुला देगा 

Sat, 26 Feb 2022 02:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Feb 2022 02:27 PM IST
सार

यूक्रेन में रूस अब आम रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है। चारों तरफ तबाही ही तबाही का मंजर है। आम लोगों ने अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं। इसमें कई ऐसे हैं, जिन्होंने जिंदगी भर सिर्फ कलम ही चलाई थी। 

विज्ञापन
Russia Ukraine war: Battle of kyiv on hardest day vladimir putin vs volodymyr zelensky common people took up arms to protect country some video and photos make you cry
Russia ukraine war - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन शायद सदी की सबसे भयानक त्रासदी से गुजर रहा है। यूक्रेनी सैनिक अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए जान पर खेल रहे हैं। रूसी फौज राजधानी कीव में घुसकर कत्लेआम मचा रही है। इस बीच यूक्रेन ने देश की रक्षा के लिए आम नागरिकों को हथियार सौंप दिए हैं। अंतिम सांस तक लड़ने के लिए युवाओं से लेकर कई अधेड़ उम्र के लोगों ने भी हथियार उठाए हैं। इनमें से कई ऐसे लोग हैं, जिनका जंग और हथियारों से दूर-दूर तक संबंध नहीं था। 

विज्ञापन



विज्ञापन



आम जन ने उठाए हथियार
यूक्रेन से सामने आई मीडिया रिपोर्टस में ऐसे लोगों से बात की गई है, जो अब अंतिम लड़ाई के लिए निकल गए हैं। इनमें से एक यूक्रेनी इतिहासकार यूरी कोरचेमनी भी हैं। यूरी कहते हैं कि, उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी हथियार नहीं उठाए। इतिहास को खोजना और उसके बारे में लिखना ही उनको पसंद था, लेकिन अब वह जंग में शामिल हैं और उन्होंने क्लाश्निकोव राइफल उठा ली है। एक हल्की सी मुस्कुराहट के साथ वह कहते हैं, उन्होंने हमें हथियार दिए हैं। हमारे लिए इसके लोड किया है और अब हम यहां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वीडियो डराने वाले 
यूक्रेन में तबाही का मंजर किसी को भी डरा देगा। दरअसल, रूसी हमले का आज तीसरा दिन है। पुतिन की चेतावनी के बाद भी यूक्रेन ने घुटने टेकने से मना कर दिया है, जिसके बाद आज सुबह से ही रूसी सैनिकों ने चौरतफा आक्रमण कर दिया है। एक के बाद एक रूसी शहर पर कब्जा हो रहा है। ऐसे में कीव जंग का मैदान बन गया है। रूसी सेना यहां पर रिहायशी इलाकों में घुसकर बमबारी कर रही है। चारों ओर से गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है। इस बीच दो वीडियो ऐसे सामने आए हैं, जो किसी को भी डरा देंगे। 


आवासीय इमारत पर दागी मिसाइल 
यूक्रेन से सामने आया एक वीडियो एक आवासीय इमारत के अंदर एक फ्लैट का है। बेहद शांत सा वातावरण है। इसी दौरान एक मिसाइल फ्लैट की खिड़की से टकराती है और चंद सेकेंट में सबकुछ तबाह हो जाता है। एक दूसरा वीडियो है, जिसमें एक अपार्टमेंट का एक हिस्सा मिसाइल हमले की गवाही दे रहा है। सड़क पर सन्नाटा छाया हुआ है और चारों तक तबाही का मंजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed