फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: America and allies will give more lethal weapons to Ukraine Antonio Guterres will meet Volodymyr Zelensky Today

युद्ध का 63वां दिन: यूक्रेन को और घातक हथियार देंगे अमेरिका व सहयोगी देश, एंतोनियो गुटेरस आज जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बर्लिन/टोरेट्स्क।
एजेंसी, बर्लिन/टोरेट्स्क। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
सार

यूक्रेन युद्ध के 63वें दिन भी रूस के साथ अमेरिका व पश्चिमी देशों का तनाव नहीं घटा। अमेरिका व सहयोगी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ और घातक हथियार देने का फैसला करते हुए उसकी मदद के बदले एटमी युद्ध की रूसी चेतावनी को भी खारिज कर दिया है। अमेरिका ने अन्य सीमाओं तक युद्ध के विस्तार की आशंकाओं के बीच अपने सहयोगियों पर यूक्रेन को हथियार आपूर्ति का दबाव डाला है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: America and allies will give more lethal weapons to Ukraine Antonio Guterres will meet Volodymyr Zelensky Today
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध 64वें दिन में प्रवेश कर गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी जिन्होंने मैरियूपोल में अजोवस्ताल संयंत्र से आम लोगों को निकालने में संयुक्त राष्ट्र को शामिल करने पर सैद्धांतिक मंजूरी दी।

विज्ञापन


गुटेरस ने ट्वीट किया, “मॉस्को का दौरा करने के बाद मैं यूक्रेन पहुंचा हूं। हम मानवीय सहायता को विस्तार देने और युद्ध क्षेत्र से लोगों को निकालने के लिए कार्य करना जारी रखेंगे। जितनी जल्दी यह युद्ध समाप्त होगा, यूक्रेन, रूस और दुनिया के लिए उतना बेहतर होगा।” गुटेरस बृहस्पतिवार यानी आज जेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध के 63वें दिन भी रूस के साथ अमेरिका व पश्चिमी देशों का तनाव नहीं घटा। अमेरिका व सहयोगी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ और घातक हथियार देने का फैसला करते हुए उसकी मदद के बदले एटमी युद्ध की रूसी चेतावनी को भी खारिज कर दिया है। अमेरिका ने अन्य सीमाओं तक युद्ध के विस्तार की आशंकाओं के बीच अपने सहयोगियों पर यूक्रेन को हथियार आपूर्ति का दबाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी के रैमस्टीन एयर बेस पर अमेरिका समेत 40 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में यूक्रेन को भारी हथियारों से लैस करने का फैसला किया गया है। यहीं अमेरिकी वायुसेना का यूरोपीय मुख्यालय भी है। अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को मदद के हमारे संकल्प के साथ दुनियाभर के देश एकजुट हैं। अमेरिका और यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने कीव को होवित्जर तोप, ड्रोन, एंटी-एयरक्राफ्ट स्टिंजर और एंटी-टैंक जवेलीन मिसाइलें देने का एलान किया है। अपने पुराने रुख से हटते हुए जर्मनी ने भी यूक्रेन को एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट गन देने की घोषणा की है।

यूक्रेन पर हुए हमलों से हिला पड़ोसी मोल्दोवा
रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार दूसरे दिन हुए हमलों ने पड़ोसी मोल्दोवा में ट्रांस-डेनिएस्टर के अलगाववादी क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। इससे यूक्रेन सीमा के करीब दो शक्तिशाली रेडियो एंटीना धराशायी हो गए। किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन यूक्रेन ने रूस को दोषी ठहराया। 

रूस ने की पोलैंड, बुल्गारिया को गैस की कटौती
रूस ने बुधवार से पोलैंड व बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में कटौती कर दी है। युद्ध के बीच पहली बार की गई इस कार्रवाई की रूस ने भी पुष्टि कर दी है। युद्ध में यूक्रेन को नाटो देशों से हथियारों का जखीरा पहुंचाने में पोलैंड एक प्रमुख मार्ग रहा है। जबकि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को और हथियार भेजने का संकल्प लिया है। पोलैंड ने कहा कि वह रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए वर्षों तक काम करने के बाद इस तरह के कदम के लिए तैयार है। रिस्टैड एनर्जी के विश्लेषक एमिली मैकक्लेन ने कहा कि पोलैंड के पास पर्याप्त गैस है। उधर, बुल्गारिया को 90 प्रतिशत से अधिक गैस रूस से मिलती है। अधिकारियों ने कहा, वे अन्य स्रोतों को खोजने में जुटे थे और इसके लिए अजरबैजान से सौदा किया है।

स्वीडन और फिनलैंड लेंगे नाटो की सदस्यता
स्वीडिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडन और फिनलैंड नाटो की सदस्यता लेने के लिए संयुक्त रूप से आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों देश 16 से 20 मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। उसी दौरान फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्तो स्वीडन के आधिकारिक दौरे पर होंगे। 

संयुक्त राष्ट्र और पुतिन लोगों को निकालने पर सहमत
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आमने-सामने बैठक हुई। यूएन ने कहा, रूस मैरियूपोल शहर में इस्पात संयंत्र से लोगों को निकालने की व्यवस्था करने पर सहमत हुआ है। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, लोगों को निकालने पर संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय और रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ चर्चा की जाएगी। पुतिन-गुटेरस की बैठक दो घंटे तक चली। गुटेरस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की निंदा की जबकि पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने संयंत्र में आम लोगों को मानव ढाल बनाया हुआ है।

रूसी बलों की पूर्वी यूक्रेन पर गोलाबारी तेज
रूसी बलों ने पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं। इस कारण दोनेस्क के पोकरोव्स्क शहर में लोग सुदूर पश्चिमी इलाके में जाने के लिए एक ट्रेन में सवार होने के वास्ते कतार में लगे नजर आए। कतार में लगे कुछ लोगों के साथ उनके कुत्ते और बिल्लियां भी थीं। जानकारी के मुताबिक, यहां से 70 किमी दूर रेमिवका गांव में चार दिन से भारी गोलीबारी हो रही है और सब कुछ तबाह हो गया है।

यूक्रेनी लोगों ने गिराया 45 साल की दोस्ती का सोवियत स्मारक
दो माह से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों देशों के बीच इतनी ज्यादा दूरियां पैदा कर दी हैं कि यूक्रेनी नागरिक अब रूस से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों को भी तोड़ रहे हैं। राजधानी कीव में मौजूद रूस और यूक्रेन की दोस्ती के प्रतीक सोवियत स्मारक को तोड़ दिया गया है। शीतयुद्ध के वक्त इन दोनों देशों ने अमेरिकी कूटनीति का 45 साल तक मिलकर सामना किया था। लेकिन 1992 में सोवियत संघ टूटने के बाद रूस-यूक्रेन के रिश्तों में खटास आ गई।


चेर्नोबिल पर हादसे का खतरा बढ़ा : परमाणु संयंत्र प्रमुख 
चेर्नोबिल में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु आपदा के करीब 36 साल बाद, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सैनिकों के कब्जे के बाद वहां हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा, विकिरण स्तर सामान्य है, लेकिन स्थिति अब भी स्थिर नहीं है। परमाणु संयंत्र के अधिकारियों को सतर्क रहना होगा। बता दें, फरवरी में रूसी सैनिक चेर्नोबिल के अपवर्जन क्षेत्र में दाखिल हो गए थे। वे पिछले महीने के अंत में वहां से निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed