Russia Ukraine War: रूसी मिसाइल से मात्र दो सेकंड में गिरी यूक्रेन के खारकीव शहर की प्रशासनिक इमारत, देखें वीडियो
इमारत पर इस मिसाइल अटैक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रूसी सेना अब यूक्रेन के प्रशासनिक और रिहायशी भवनों पर हमले कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी मिसाइल यूक्रेन में किस कदर कहर बरपा रही हैं, यह इस वीडियो से देखा जा सकता है। रूस यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यहां की एक प्रशासनिक इमारत रूसी मिसाइल हमले में मात्र दो सेकंड में धराशायी हो गई।
इमारत पर इस मिसाइल अटैक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रूसी सेना अब यूक्रेन के प्रशासनिक और रिहायशी भवनों पर हमले कर रही है। खारकीव की इस इमारत में क्षेत्रीय प्रशासनिक दफ्तर चलता था। इस पर मिसाइल से हमला मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे किया गया। हमले में कई नागरिकों के हताहत होने की भी खबर है। प्रशासनिक व आवासीय भवनों पर हमलों को युद्ध नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
देखें वीडियो
विज्ञापन विज्ञापन
खारकीव के प्रमुख ओलेग सेनगुबोव ने भी प्रशासनिक इमारत गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज रूसी हमले का छठा दिन है और अब प्रशासनिक और रिहायशी इमारतों पर भी रूस की ओर से हमले किए जा रहे हैं। सेनगुबोव ने कहा कि रूस ने ग्रेड और क्रूज मिसाइलों से खारकीव पर हमला बोल दिया है। रूस अब युद्ध अपराध कर रहा है, लेकिन हमारी सेनाएं डटी हुई हैं और रूस का कड़ा मुकाबला किया जा रहा है। खारकीव के अलावा रूसी सेना ने राजधानी कीव की भी घेरेबंदी कर ली है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से किसी भी वक्त बड़ा हमला किया जा सकता है।
कीव में बज रहे हवाई हमले के सायरन
कीव में लगातार हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। पूरा शहर लगभग खाली-सा हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग निकल गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में युवा रूसी सेना से मुकाबले के लिए रुके हुए हैं। उधर, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि रूस का 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला लगातार कीव की ओर बढ़ रहा है। यह काफिला कीव से महज 24 किलोमीटर ही दूर है। ऐसे में किसी भी वक्त कीव पर घातक हमला हो सकता है।