फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine tension: Amidst preparations for war, both countries also agreed on a ceasefire, hints at Paris talks

टला जंग का खतरा? : युद्ध की तैयारी के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम पर सहमत, पेरिस वार्ता के अच्छे संकेत

Thu, 27 Jan 2022 08:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 Jan 2022 08:54 AM IST
सार

बैठक के बाद फ्रांस के दूत ने कहा कि आठ घंटे चली बातचीत के अच्छे संकेत मिले हैं। रूस और यूक्रेन के बीच इस बातचीत में फ्रांस व जर्मनी ने मध्यस्थता की। रूस द्वारा यूक्रेन की सीमा के पास अपनी सेना के भारी जमावड़े से लगने लगा था कि वह अपने नाटो समर्थक पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine tension: Amidst preparations for war, both countries also agreed on a ceasefire, hints at Paris talks
Russia Ukraine - फोटो : iStock

विस्तार

रूस और यूक्रेन में जंग की तैयारियों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पुतिन व उनकी प्रेमिका पर व्यक्तिगत पाबंदियां लगाने की चेतावनी के बीच पेरिस से अच्छी खबर मिली है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई मास्को व कीव के दूतों के बीच वार्ता में दोनों देश संघर्ष विराम के प्रति वचनबद्ध नजर आए। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि अमेरिका व उसके सहयोगी नाटो देश व रूस के बीच इससे तनाव कितना घट सकेगा। रूस व यूक्रेन दोनों फिलहाल संघर्ष विराम जारी रखने पर सहमत होने के साथ ही अगले माह फिर वार्ता करने पर भी रजामंद हुए हैं। 

विज्ञापन


बैठक के बाद फ्रांस के दूत ने कहा कि आठ घंटे चली बातचीत के अच्छे संकेत मिले हैं। रूस और यूक्रेन के बीच इस बातचीत में फ्रांस व जर्मनी ने मध्यस्थता की। रूस द्वारा यूक्रेन की सीमा के पास अपनी सेना के भारी जमावड़े से लगने लगा था कि वह अपने नाटो समर्थक पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर सकता है। उधर नाटो व अमेरिका ने भी रूस के खिलाफ अपनी मोर्चाबंदी तेज कर दी है। 
विज्ञापन


बाइडन की धमकी से रूस नरम पड़ा?
अमेरिका ने तो जेवलिन मिसाइलें यूक्रेन भेज दी हैं। वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन व उनकी प्रेमिका पर व्यक्तिगत पाबंदी लगाने की धमकी दे दी है। ऐसे में माना जा सकता है कि रूस थोड़ा नरम पड़ा है। पेरिस वार्ता के बाद जारी साझा बयान में कहा गया है कि रूस व यूक्रेन बिना शर्त संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। दो हफ्ते बाद जर्मनी के बर्लिन में इसी मुद्दे पर आगे बैठक होगी। फ्रांस ने संघर्ष विराम के फैसले का स्वागत किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के एक सहयोगी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच सुकूनदायक खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्ते में नतीजा दिखाई देगा
वार्ता में शामिल रूस के दूत दिमित्री कोजाक ने कहा कि तमाम मुद्दों पर असहमति के बाद भी हम पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। दो हफ्ते बाद बर्लिन बैठक में पेरिस की तरह ही दोनों देशों के दूत फिर बात करेंगे। कोजाक ने कहा- हमें उम्मीद है कि यूक्रेन ने हमारी बात को समझ लिया है। अगले दो हफ्ते में इसका नतीजा दिखाई देगा।


जर्मन सरकार के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि वार्ता का अगला दौर बर्लिन में होगा। संभवत: फरवरी के दूसरे सप्ताह में यह वार्ता होगी। अच्छी बात यह है कि 2019 के बाद पहली बार रूस व यूक्रेन साझा बयान पर जारी हुए हैं। हालांकि अब देखना होगा कि संघर्ष विराम पर दोनों देशा अडिग रहते हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed