फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Dispute Joe Biden will send troops to Eastern Europe US President said Russia may attack on Ukraine in February

यूक्रेन संकट: पूर्वी यूरोप में सेना भेजेंगे बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- फरवरी में हमला कर सकता है रूस

Sun, 30 Jan 2022 12:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Jan 2022 12:38 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा है कि रूस फरवरी में हमला कर सकता है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता एमिली होर्ने ने बताया कि राष्ट्रपति ने आशंका जताई है कि रूस फरवरी में यूक्रेन पर चढ़ाई करेगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine Dispute Joe Biden will send troops to Eastern Europe US President said Russia may attack on Ukraine in February
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन संकट के बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस पर दबाव बढ़ाने को लेकर पूर्वी यूरोप में एक छोटी सेना की तैनाती का एलान किया है। उधर, अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन सीमा के निकट बड़ी संख्या में रूसी बलों को तैनात किया जा चुका है और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के पास अब कई सैन्य विकल्प हैं।

विज्ञापन


हालिया गतिविधियों के बाद यूक्रेन की सीमा पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा है कि रूस फरवरी में हमला कर सकता है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता एमिली होर्ने ने बताया कि राष्ट्रपति ने आशंका जताई है कि रूस फरवरी में यूक्रेन पर चढ़ाई करेगा।
विज्ञापन


उधर, अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, हम यह नहीं मानते कि राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर चढ़ाई का अंतिम निर्णय ले लिया है, लेकिन उनके पास स्पष्ट रूप से ऐसा करने की क्षमता है। ऑस्टिन ने पुतिन से तनाव कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा, वह रूस के दुष्प्रचार पर नजर रखे हैं। हालांकि रूस ने कहा है कि संकट टालने के लिए वार्ता अब भी हो सकती है। लेकिन यूक्रेन सीमा पर जिस तरह से सैन्य जमावड़ा लग रहा है उससे जंग की आशंकाएं गहरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कभी इतनी सैन्य तैनाती नहीं देखी : जनरल मिले
अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के आर्मी जनरल मार्क मिले ने यूक्रेन के निकट तैनात रूसी सेना की गंभीर तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि जमीन, वायु और जल क्षेत्र में बलों को तैनाती के साथ ही रूस के पास साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताएं भी है और उसके पास विशेष अभियान बल भी हैं। मिले ने कहा, मैंने पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में यूक्रेन की सीमा पर रूसी बलों की ऐसी तैनाती नहीं देखी। पुतिन ने संघर्ष के बजाय कूटनीतिक मार्ग अपनाने की अपील भी की। जानकारी के मुताबिक रूस ने यूक्रेन सीमा के पास एक लाख से ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं।


जर्मनी में जासूसी से जुड़ा रूसी राजनयिक निष्कासित
जर्मनी की सरकार ने एक रूसी राजनयिक को जासूसी के एक मामले में जुड़े होने का पता लगने पर निष्कासित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि म्यूनिख में रूसी दूतावास के एक कर्मचारी को पिछली गर्मियों में अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया और उसे देश से जाने के लिए कहा गया। उसने पहले इस निष्कासन की घोषणा नहीं की थी और मामले के बारे में जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed