फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis Vladimir Putin Confirms India China Support Slams Joe Biden Nato Latest News Update

Ukraine Crisis: पुतिन बोले- NATO से जंग से होगी वैश्विक तबाही, भारत-चीन ने की थी शांतिपूर्ण वार्ता की पैरवी

Fri, 14 Oct 2022 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

कजाख की राजधानी अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को नष्ट करना रूस का उद्देश्य नहीं था। हम जो सही है, वही कर रहे हैं। खुद की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis Vladimir Putin Confirms India China Support Slams Joe Biden Nato Latest News Update
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जंग और इस वजह से बने मौजूदा हालात को लेकर कोई खेद नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें यूक्रेन में संघर्ष के बारे में खेद है? इस पर उन्होंने कहा कि नहीं! रूस सही काम कर रहा है।

विज्ञापन


कजाख की राजधानी अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को नष्ट करना रूस का उद्देश्य नहीं था। हम जो सही है, वही कर रहे हैं। खुद की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि भारत और चीन ने यूक्रेन मुद्दे पर शांतिपूर्ण बातचीत का समर्थन किया था। पिछले महीने जब उज्बेकिस्तान में एक शिखर सम्मेलन में संघर्ष के दौरान दोनों देश के नेता मुझसे मिले, तो उन्हें शांतिपूर्ण बातचीत की पहल करने को कहा था। हम बातचीत के लिए तैयार भी थे, पर यूक्रेन इसके लिए राजी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बातचीत की कोई जरूरत नहीं दिखती। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के साथ नाटो सैनिकों के किसी भी सीधे संघर्ष से वैश्विक तबाही होगी। 

पुतिन ने बाली में होने वाले शिखर सम्मेलन पर कहा कि उन्होंने अभी तक इंडोनेशिया के बाली में अगले महीने 20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय नहीं लिया है।


बेलारूस ने यूक्रेन सीमा पर सेना तैनाती शुरू की
मॉस्को के करीबी सहयोगी बेलारूस ने अपनी सेनाओं को यूक्रेन से लगी सीमा पर तैनात करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति एलेक्सेंडर लुकाशेंको ने कहा कि सीमा पर तनाव आतंकी वारदात के खतरे के कारण यह तैनाती की जा रही है। उधर, यूक्रेन ने बेलारूस पर हमले से इनकार करते हुए कहा कि उसका मुख्य ध्यान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खेरसान को वापस छीनने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed