फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis US said it would resume flights to the International Space Station with Russia Putin removes the head of the space corporation

Russia Ukraine Crisis: रूस के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगा अमेरिका, पुतिन ने अंतरिक्ष निगम के प्रमुख को हटाया

Fri, 15 Jul 2022 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश के अंतरिक्ष निगम के प्रमुख को पद से हटा दिया। उनकी जगह एक वरिष्ठ मंत्री को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis US said it would resume flights to the International Space Station with Russia Putin removes the head of the space corporation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका समेत कई देशों ने कडे़ प्रतिबंध लगाए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अमेरिका रूस के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगा। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने कहा कि वह रूस के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह बात ऐसे वक्त कही गई, जब यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर मास्को को अलग-थलग करने के अमेरिका लगातार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश के अंतरिक्ष निगम के प्रमुख को पद से हटा दिया। उनकी जगह एक वरिष्ठ मंत्री को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पुतिन ने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रमों का संचालन करने वाली रॉस्कॉसमॉस अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रॉगोजिन को पद से हटा दिया और उनका कार्यभार उप प्रधानमंत्री युरी बोरिसोव को सौंपा गया। बोरिसोव शस्त्र उद्योग के भी प्रभारी हैं।
विज्ञापन


पुतिन ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री डेनिस मंटुरोव की शक्तियों को बढ़ाते हुए बोरिसोव का प्रभार डेनिस को सौंपा है। डेनिस को उप प्रधानमंत्री की रैंक दी गई है। पिछले कई दिनों से बोरिसोव को उप प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed