फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis: Russia fired missiles at Odessa, leaving Snack Island, people killed, video shows debris of destroyed residential buildings

Russia Ukraine Crisis : स्नैक द्वीप से हटे रूस ने ओडेसा में दागी मिसाइलें, 19 लोगों की मौत, वीडियो में दिखा तबाह रिहायशी इमारतों का मलबा

Sat, 02 Jul 2022 12:23 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 02 Jul 2022 12:23 AM IST
सार

यूरोप में तीन दशकों में पहला बड़ा युद्ध, दशकों में उच्चतम मुद्रास्फीति दर और तेजी से बिगड़ते वैश्विक खाद्य संकट के बीच पश्चिमी नेताओं ने दो प्रमुख शिखर सम्मेलनों में शिरकत की। सिर्फ यही नहीं, जी7 के देश जर्मनी में जमा हुए और नाटो नेता मैड्रिड में एकत्र हुए।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis: Russia fired missiles at Odessa, leaving Snack Island, people killed, video shows debris of destroyed residential buildings
यूक्रेन में युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 128वें दिन रूसी सेना ने यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा पर मिसाइलें छोड़ीं। ओडेसा की रिहायशी इमारत पर हमले में दो बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब रूसी सेना को काला सागर के अहम आइलैंड स्नैक द्वीप से एक दिन पहले पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


रूसी सेना ने स्नैक आइलैंड पर अपनी हार का बदला ओडेसा पर जोरदार मिसाइल हमले से लिया है। हमले में यह बहुमंजिला इमारत तबाह हो गई। एक वीडियो में ओडेसा की इमारतों का मलबा देखा गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिल तिमोशेंको ने 19 मौतों की पुष्टि की। 
विज्ञापन


ओडेसा की क्षेत्रीय सरकार के प्रवक्ता सेरही ब्रातचुक ने कहा कि इस हमले में 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक, मिसाइल हमले का निशाना एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत और एक मनोरंजन क्षेत्र था। बता दें, स्नैक आइलैंड यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच भीषण जंग का मैदान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका देगा 80 करोड़ डॉलर की मदद
अमेरिका ने यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरीकी डॉलर तक की अतिरिक्त अमेरिकी हथियार, उपकरण और आपूर्ति की सुरक्षा सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

युद्ध में हारे रूसी हमारे नागरिकों पर निकाल रहे भड़ास
ओडेसा से मात्र 50 किमी दूर सेर्हिव्का शहर में इमारतों पर रूसी सेना ने कई हमले किए। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा रूसी हमलावरों ने तीन एक्स-22 मिसाइलें दागीं। इनसे एक अपार्टमेंट और दो शिविरों पर निशाना साधा गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति के कर्मचारी प्रमुख एंद्री यरमक ने कहा, एक आतंकी देश हमारे लोगों को मार रहा है। युद्ध के मैदान में हारने के बाद वे नागरिकों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

यूक्रेन के पास सिर्फ 3 व्यावसायिक बंदरगाह ही बचे
यूक्रेन के पास अब केवल 3 व्यावसायिक बंदरगाह ही बचे हैं और वहां तक जाने के लिए स्नैक आइलैंड पर कब्जा बहुत जरूरी था। यही वजह है कि यूक्रेन अपने गेहूं का निर्यात नहीं कर पा रहा था। रूसी सेना को जब इस आइलैंड से भागना पड़ा तब उसने अपनी बौखलाहट ओडेसा की आवासीय इमारतों पर हमला करके निकाली। भागने वाले रूसी सैनिकों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

जी-7 व नाटो वार्ता ने रूस-चीन और पश्चिम में दूरी और बढ़ाई
तीन दशकों में यूरोप में पहला बड़ा युद्ध, दशकों में उच्चतम मुद्रास्फीति दर और तेजी से बिगड़ते वैश्विक खाद्य संकट के बीच पश्चिमी नेताओं ने दो प्रमुख शिखर सम्मेलनों में शिरकत की। जी7 के देश जर्मनी में जमा हुए और नाटो नेता मैड्रिड में एकत्र हुए। दोनों सम्मेलनों के नतीजे पश्चिमी-प्रभुत्व वाले वैश्विक शासन की सीमाओं और गहन ध्रुवीकरण की ओर इशारा करते हैं। इस कारण चीन-रूस और पश्चिम में दूरी और बढ़ गई। इन्हीं सम्मेलनों के समानांतर रूस ने यूक्रेन पर हमले काफी तेज कर दिए। 

ईयू सदस्यता पर जल्द घोषणा करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की अपने देश की यूरोपीय संघ (ईयू) सदस्यता वार्ता के संबंध में जल्द घोषणा करेंगे। बृहस्पतिवार देर रात राष्ट्र के नाम एक वीडियो संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, सरकारी अधिकारियों, प्रतिनियुक्तियों और राजनयिकों को इस पर 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन काम करने की आवश्यकता है। यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण को रोका नहीं जा सकता है।

पुतिन ने मोदी से कहा, भारत का विश्वसनीय सहयोगी रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर रूस-भारत संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक लाभप्रद आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी बात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए पारस्परिक इच्छा जताई।

साथ ही पुतिन ने जोर देकर कहा कि रूस खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा कॅरिअर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत का विश्वसनीय उत्पादक और आपूर्तिकर्ता रहा और बना रहेगा। यह जानकारी रूस की न्यूज एजेंसी तास ने क्रेमलिन प्रेस के हवाले से दी। इसमें कहा गया है कि पुतिन ने यूक्रेन में जारी ‘विशेष सैन्य अभियान’ की प्रगति पर चर्चा की।

रूसी राष्ट्रपति ने कीव और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों द्वारा संकट को बढ़ाने के लिए खतरनाक और भड़काऊ गतिविधियों और राजनीतिक व कूटनीतिक समाधान की कोशिशों को भटकाए जाने की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने पीएम मोदी को रूस के सैन्य अभियान के अहम पहलुओं की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed