फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis All Updates, Two Ukraine soldiers killed and four injured in firing by russian separatists

क्या युद्ध शुरू हो गया?: यूक्रेन का दावा- रूसी अलगाववादियों ने उसके दो सैनिकों को मार डाला, चार के घायल होने की सूचना

Sun, 20 Feb 2022 08:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Feb 2022 08:40 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी गतिरोध पर जी7 के विदेश मंत्रियों ने भी चिंता जताई है। सभी विदेशमंत्रियों ने माना कि रूस द्वारा अकारण और अनुचित रूप से सैन्य बलों का जमावड़ा वैश्विक सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis All Updates, Two Ukraine soldiers killed and four injured in firing by russian separatists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, यूक्रेन की सेना ने दावा करते हुए कहा है कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों द्वारा की गई गोलाबारी में उसके दो सैनिक मारे गए हैं और चार घायल हो गए। रूस द्वारा इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच जंग छिड़ने की संभावना बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञ के अनुसार जहां इस सप्ताह हिंसा भड़कने की आशंका है वहीं यह रूसी सैन्य कार्रवाई के लिए ट्रिगर हो सकता है। यूक्रेनी सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 66 मामलों की तुलना में दिन की शुरुआत से रूसी अलगाववादियों द्वारा 70 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


यूक्रेन ने लगाया आरोप
इस घटना के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की पार्टी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि रूसी अलगाववादियों द्वारा हमले के बाद संघर्ष क्षेत्र का दौरा करने वाले सैन्य अधिकारियों, सांसदों और विदेशी मीडिया का एक समूह आग की चपेट में आ गया और उन्हें एक आश्रय स्थल में ले जाना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि रूसी अलगाववादी बार-बार  संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रूसी अलगाववादियों ने यूक्रेन पर ही लगा दिया आरोप
वहीं इसके उलट रूसी अलगाववादी अधिकारियों ने सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक बयान जारी कर यूक्रेन पर ही आरोप लगा दिया। इस बयान में कहा गया है कि यूक्रेन ने ही पहले अलगाववादी-नियंत्रित क्षेत्रों में गोलाबारी किया इसलिए इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी7 के विदेश मंत्रियों ने जारी किया बयान
रूस और यूक्रेन के बीच जारी गतिरोध पर जी7 के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को संयुक्त बयान जारी किया। संयुक्त बयान में कहा गया है कि हम यूक्रेन के आसपास, क्रीमिया पर अवैध रूप से कब्जा और बेलारूस में रूस की धमकी भरे सैन्य जमावड़ों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। रूस द्वारा अकारण और अनुचित रूप से सैन्य बलों का जमावड़ा वैश्विक सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए एक चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed