फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Conflict day 81st: Ukrainian army fierce attack in Izium Russian army pushed back

Russia Ukraine War: इजियम में यूक्रेनी सेना का जबरदस्त हमला, रूसी सेना को पीछे धकेला

Mon, 16 May 2022 05:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव/बेज्रूकी।
एजेंसी, कीव/बेज्रूकी। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 16 May 2022 05:42 AM IST
सार

उत्तर से कीव तक पहुंचने में नाकामी के बाद रूसी सेना ने उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में हमले तेज किए थे। अब रूस पूरे दोनबास  इलाके पर कब्जा करना चाहता है। उत्तरपूर्वी यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खारकीव में भी रूसी सेना को यूक्रेन से कड़ी चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict day 81st: Ukrainian army fierce attack in Izium Russian army pushed back
Ukrainian army With M777 - फोटो : UKRAINIAN DEFENSE MINISTRY

विस्तार

रूसी सेना के कब्जे वाले  यूक्रेन के पूर्वी इलाके में इजियम कस्बे पर यूक्रेनी बलों ने जबरदस्त हमला किया है। स्थानीय गर्वनर ओलेह सिनेगुवबॉव ने बताया कि पूर्वी इलाके में रूसी सेना पर यूक्रेनी बल भारी पड़ रहा है और उसने रूसी सेना पीछे धकेल दिया है। दूसरी ओर, रूसी सेना ने दोनबास इलाके में हमले तेज कर दिए और अजोवस्तल स्टील फैक्टरी पर बम बरसाए।

विज्ञापन


उत्तर से कीव तक पहुंचने में नाकामी के बाद रूसी सेना ने उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में हमले तेज किए थे। अब रूस पूरे दोनबास  इलाके पर कब्जा करना चाहता है। उत्तरपूर्वी यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खारकीव में भी रूसी सेना को यूक्रेन से कड़ी चुनौती मिल रही है। इजियम और खारकीव में यूक्रेनी सेना के हमलों की वजह से रूसी सेना दोनबास की घेराबंदी में कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दोनबास सहित सैन्य स्थलों की एक शृंखला पर हमला किया गया। इसमें 100 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि डोनबास में रूस के सैनिक मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप-अमेरिका बढ़ा रहे हौसला
अमेरिका और यूरोप रूसी हमले के खिलाफ लगातार यूक्रेन की हौसलाफजाई कर रहे हैं। अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर मैक कोनेल जेलेस्की से मिले और यूक्रेन को मिलने वाली मदद पर चर्चा की।

यूरोविजन म्यूजिक जीत मोर्चे पर रवाना
इटली में हुई यूरोविजन म्यूजिक प्रतियोगिता में यूक्रेन के रैप बैंड कलुश ने जीत दर्ज की। इसके बाद बैंड के सदस्य रूसी सेना से लड़ने के लिए मोर्चे पर रवाना हो गए। यूक्रेनी बैंड का यूरोविजन जीतना संकेत है कि पूरे यूरोप में रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन को जनसमर्थन मिल रहा है। जूरी वोटिंग से यूक्रेनी बैंड चौथे स्थान पर था, लेकिन दर्शकों के समर्थन से बैंड ने प्रतियोगिता जीती।

रूस बोला चीन-भारत का सहारा 
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पश्चिम ने रूस के खिलाफ सैन्य और आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है। पश्चिम के छिपकर किए जा रहे परोक्ष युद्ध और हाइब्रिड हमलों का रूस चीन और भारत जैसे मजबूत साथियों के सहारे मुकाबला करेगा।


फिनलैंड के पीएम ने पुतिन को किया फोन
प्रधानमंत्री सौली निनिस्टो ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के फैसले पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया। पुतिन ने फिनलैंड को रूस से किसी तरह का खतरा न होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed